फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand gets first gold in Wushu has won two bronze medals

National Games: वुशु में चमका उत्तराखंड, राज्य को मिला पहला गोल्ड, दो कांस्य पदक भी जीत चुके

Thu, 30 Jan 2025 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2025 09:36 PM IST
सार

National Games 2025 Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए बृहस्पतिवार का दिन वुशु खिलाड़ियों के नाम रहा। इस खेल में देहरादून के अचोम तपस ने स्वर्ण पदक और हरिद्वार के विषम कश्यप ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand gets first gold in Wushu has won two bronze medals
वुशू में भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट वुशु में लगातार दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को एक कांस्य पदक जीतने के बाद इस खेल में बृहस्पतिवार को राज्य को दो और पदक मिले। अचोम तपस ने राज्य के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विषम कश्यप को कांस्य पदक मिला। इसके अलावा वुशु में चार अन्य खिलाड़ियों के कांस्य पदक पक्के हुए हैं। जिनकी कल सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टक्कर होगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए बृहस्पतिवार का दिन वुशु खिलाड़ियों के नाम रहा। इस खेल में देहरादून के अचोम तपस ने स्वर्ण पदक और हरिद्वार के विषम कश्यप ने कांस्य पदक जीता। जबकि देहरादून के नीरज जोशी, उत्तराखंड पुलिस में तैनात लंबिश कुंवर, शुभम चौधरी व देहरादून के साहिल कुरैशी का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। आगे के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन रहा तो गोल्ड या रजत की मुराद भी पूरी हो सकती है।
विज्ञापन


National Games: शूटिंग प्रतियोगिता का फाइनल...अचूक निशाने से अनीश और नर्मदा ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन


वुशु में खिलाड़ियों की शानदार जीत पर खेलमंत्री रेखा आर्या ने कहा, हमारी टीमों ने अब तक बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे पहले तीनों पदक वुशु की विभिन्न स्पर्धा में आए हैं। खेल मंत्री ने कहा, जैसे-जैसे खेल स्पर्धाएं होती जाएंगी, हमारी दूसरी टीमें भी इन खेलों में शानदार प्रदर्शन करेंगी। वहीं, वुशु में ही अरुणाचल, मणिपुर और सर्विसेज ने गोल्ड जीत लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed