फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand Shooting competition Final Aneesh and Narmada won gold medal

National Games: शूटिंग प्रतियोगिता का फाइनल...अचूक निशाने से अनीश और नर्मदा ने जीता गोल्ड मेडल

Thu, 30 Jan 2025 07:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2025 07:56 PM IST
सार

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में हुई शूटिंग में पुरुष वर्ग में सर्विसेज के गुरप्रीत सिंह ने 28 हिट्स कर रजत और पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने 26 हिट्स कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand Shooting competition Final Aneesh and Narmada won gold medal
अनीश और नर्मदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में बृहस्पतिवार को शूटिंग प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में फाइनल मैच खेले गए। पुरुष वर्ग की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में हरियाणा के अनीश भानवाला ने 31 हिट्स लगाए। महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में तमिलनाडु की नर्मदा नितिन राजू ने 254.4 स्कोर कर स्वर्ण पदक जीत अपने प्रदेश का मान बढ़ाया।

विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में हुई शूटिंग में पुरुष वर्ग में सर्विसेज के गुरप्रीत सिंह ने 28 हिट्स कर रजत और पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने 26 हिट्स कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग की स्पर्धा में महाराष्ट्र की आर्य राजेश बोरसे ने 252.5 स्कोर कर रजत और हरियाणा की रमिता जिंदल ने 230.4 स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


अनीश ने दूसरी बार लगाया सोने पर निशाना
पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके अनीश ने राष्ट्रीय खेलों में दूसरी बार अपने निशाने से स्वर्ण पदक जीता है। अनीश ने बताया, इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में साल-2022 में हुए राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, साल-2023 में गोवा में रजत पदक था। कहा, दूसरी बार स्वर्ण के लिए बहुत मेहनत की थी। लगातार अभ्यास और मेहनत रंग लाई। उत्तराखंड में बनी शूटिंग रेंज विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है। मैं यहां अभ्यास के लिए आया करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: बीच हैंडबाल...पुरुष वर्ग के फाइनल में पहुंची उत्तराखंड व एसएससीबी की टीम, कल होगा मुकाबला

नर्मदा ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने वाली तमिलनाडु की नर्मदा नितिन राजू 0.1 अंक से विश्व रिकॉर्ड बनाने से रह गईं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतना किसी विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं है। एशियाई खेलों की पदक विजेता रमिता जिंदल और ओलंपियन इलावेनिल वालारिवन जैसे निशानेबाजों को पीछे छोड़ नर्मदा ने अपने शानदार प्रदर्शन से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा, इस सफलता के लिए बहुत मेहनत की थी। उसका ही परिणाम है कि स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी मिली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

गुजरात का मलाल उत्तराखंड में हुआ दूर
महाराष्ट्र की आर्य राजेश बोरसे ने 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीत अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, साल-2022 में अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय खेलों में वह फाइनल पहुंचीं लेकिन पदक जीतने से चूक गई थीं। इसका बीते दो साल से मलाल था, लेकिन वह मलाल उत्तराखंड में दूर हो गया। मैं देवभूमि का विशेष धन्यवाद करना चाहूंगी। राष्ट्रीय खेलों के लिए शानदार शूटिंग रेंज बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed