फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand broke record in Wushu till now Know Important Updates

National Games: उत्तराखंड ने वुशु में तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, इससे पहले राष्ट्रीय खेलों में नहीं मिले इतने पदक

Sun, 02 Feb 2025 11:58 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Feb 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand broke record in Wushu till now Know Important Updates
वुशू में भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य गठन के बाद अब छह राष्ट्रीय खेल हुए हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस खेल में राज्य के खिलाड़ियों को इतने पदक मिले हों।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए रहे। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य की झोली में पहला पदक दिया। इसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी व हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में राज्य को टॉप 11 में पहुंचा दिया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में राज्य को एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक मिले। जबकि, इससे पहले 2023 में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को वुशु में मात्र एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। हर्षित शर्मा ने यह पदक जीता जिसने इस बार राज्य के लिए रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: उत्तराखंड के लिए वुशु-बैडमिंटन में पदकों की बौछार, योग में रजत, वेटलिफ्टिंग में चूके

इससे पहले 2022 में गुजरात में हुए 22 वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य को वुशु में कोई पदक नहीं मिला। हालांकि, अन्य खेलों में एक स्वर्ण सहित 18 पदक लेकर राज्य पदक तालिका में 26वें पायदान पर रहा। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 2002 में आंध्र प्रदेश में, 2007 में असम में, 2011 में झारखंड, 2015 में केरल, 2022 में गुजरात और 2023 में गोवा में राष्ट्रीय खेल हो चुके हैं।

वुशु में 23 राज्यों के 390 खिलाड़ियों के बीच 39 स्वर्ण सहित 136 पदकों के लिए मुकाबला हुआ। 28 जनवरी से शुरू होकर पांच दिन चली प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
- शंभू सेठ, डीओसी

वुशु में जिन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया इनमें से कुछ 2016-17 से प्रशिक्षण ले रहे थे। मुफ्त में इन बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। शुरुआत में हॉल न मिलने से कुछ दिक्कतें आईं, जगह न मिलने से यमुना कॉलोनी स्थित हॉल में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया।
- अंजना रानी, टीम कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed