फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ashiana Club wins volleyball title on National Sports Day

Dehradun News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर आशियाना क्लब ने जीता वॉलीबॉल का खिताब

Sat, 29 Aug 2026 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ashiana Club wins volleyball title on National Sports Day
सेलाकुई। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को मिनी स्टेडियम शंकरपुर में ग्रामीण युवाओं की ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। युवा कल्याण विभाग, सहसपुर देहरादून की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विकासखंड सहसपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला आशियाना क्लब और शंकरपुर की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आशियाना क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शंकरपुर को लगातार दो सेटों में 25-18 और 25-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर खंड विकास अधिकारी सहसपुर मुन्नी शाह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान, ब्लॉक कमांडर राकेश कुमार, खेल प्रशिक्षक मनोज कुमार, अनुज कुमार, देव सिंह पंवार, पार्वती चौहान, हरिमोहन, नवीन, संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed