फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Lawn Tennis Final match between Maharashtra and Gujarat in women singles today

National Games 2025: लॉन टेनिस...महिला एकल में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला आज

Fri, 07 Feb 2025 10:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Feb 2025 10:07 AM IST
सार

लॉन टेनिस महिला एकल में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच आज फाइनल मुकाबला होगा।सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की महिला एकल ने तमिलनाडु को हराया था।

विज्ञापन
National Games 2025 Lawn Tennis Final match between Maharashtra and Gujarat in women singles today
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों के 10वें दिन लॉन टेनिस के सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की महिला एकल और कर्नाटक की पुरुष एकल टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। आज शुक्रवार को महिला एकल में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा पुरुष एकल में कर्नाटक और तमिलनाडु की टीमें आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

देहरादून के परेड ग्राउंड में बृहस्पतिवार को लॉन टेनिस का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। महिला एकल में महाराष्ट्र की अकांक्षा निट्टूरी ने तमिलनाडु की दिया रमेश को 7-5, 6-4 के स्कोर से और वैश्नवी आडकर ने लक्ष्मीप्रभा अरुनकुमार को 7-6(6), 6-3 के स्कोर से हराया। वहीं, हरियाणा और गुजरात के बीच हुए मुकाबले में जील देसाई ने हरियाणा की अंजली राठी को 6-1, 6-3, 6-7(1) के स्कोर से और वैदेही चौधरी ने हरियाणा की अदिति रावत को 6-1, 6-2 से हराकर मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष में एकल और युगल दोनों मुकाबले हुए। इसमें सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के ऋषभ अग्रवाल ने कर्नाटक के निक्की के पूनाचा को 6-4, 6-1, 6-1 के स्कोर से, कर्नाटक के प्रज्वल देव ने एसएससीबी के इशाक इकबाल को 6-2, 3-6, 6-3 के स्कोर से, महाराष्ट्र के अर्नव विजय पार्कर ने तमिलनाडु के अभिवन एस. संजीव को 6-3, 7-6(3), तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार ने महाराष्ट्र के विजय कुमार प्रसाद को 6-1, 6-2 के स्कोर से से हराया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: 18 फरवरी से देहरादून में होगा पहला पेपरलेस बजट सत्र, अधिसूचना जारी

जबकि युगल में कर्नाटक के प्रज्वल देव और निक्की के. पूनाचा की जोड़ी ने एसएससीबी के ऋषभ अग्रवाल और फैजल कमल को 6-3, 6-4 के स्कोर से और तमिलनाडु के लोहिथ आक्षा बथरीनाथ की जोड़ी ने महाराष्ट्र के विजय कुमार प्रसाद और संदेश दात्तरेय को 6-2, 6-7(1), 10-6 के स्कोर से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed