फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Beach handball Uttarakhand and SSCB team reached final of men's category

National Games: बीच हैंडबाल...पुरुष वर्ग के फाइनल में पहुंची उत्तराखंड व एसएससीबी की टीम, कल होगा मुकाबला

Thu, 30 Jan 2025 07:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2025 07:39 PM IST
सार

पहला सेमीफाइनल मुकाबला महिला वर्ग में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के मध्य हुआ। पहले हाफ में हरियाणा की टीम ने 26 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 19 अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन
National Games 2025 Beach handball Uttarakhand and SSCB team reached final of men's category
बीच हैंडबॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी जिले के शिवपुरी में आयोजित बीच हैंडबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी वर्ग में एसएससीबी की टीम भी फाइनल में पहुंची है। जबकि महिला वर्ग में हरियाणा और केरल की टीम फाइनल में पहुंची है। शुक्रवार को फाइनल मैचों के साथ ही मेडल सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला महिला वर्ग में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के मध्य हुआ। पहले हाफ में हरियाणा की टीम ने 26 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 19 अंक प्राप्त किए। दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने 24 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 14 अंक प्राप्त किए। इस मुकाबले में हरियाणा की टीम विजयी रही। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हरियाणा की प्राची ने किया।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला महिला वर्ग में केरल और असम की टीम के मध्य हुआ। पहले हाफ में केरल की टीम ने 21 और असम की टीम ने 10 अंक बनाए। दूसरे हाफ में केरल की टीम ने 15 और असम की टीम ने 16 अंक प्राप्त किए। यह मुकाबला केरल की टीम ने जीता। केरल की अस्वती रविंद्रा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: उत्तराखंड के झोली में एक और पदक, कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने जीता सिल्वर मेडल

तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में एसएससीबी और उत्तर प्रदेश के मध्य हुआ। पहले हाफ में एसएससीबी की टीम ने 15 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 अंक प्राप्त किए। दूसरे मुकाबले में एसएससीबी की टीम ने 21 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 16 अंक प्राप्त किए। यह मुकाबला एसएससीबी के नाम रहा। एसएससीबी के दीपक अहलावत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
चौथा मुकाबला पुरुष वर्ग में राजस्थान और उत्तराखंड के मध्य हुआ। पहले हाफ में राजस्थान ने 21 और उत्तराखंड ने 24 अंक प्राप्त किए। दूसरे हाफ में राजस्थान ने 10 और उत्तराखंड ने 19 अंक प्राप्त किए। यह मुकाबला उत्तराखंड के नाम रहा। भूपेंद्र सिंह ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक
कांस्य पदक के लिए महिला वर्ग में असम और छत्तीसगढ़ के मध्य मुकाबला हुआ। पहले हाफ में असम की टीम ने 10 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 15 अंक बनाए। दूसरे हाफ में असम की टीम ने 14 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 16 अंक बनाए। यह मुकाबला छत्तीसगढ़ के नाम रहा। इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की भाविका ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में कांस्य पदक के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मध्य मुकाबला हुआ। पहले हाफ में राजस्थान ने 26 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 18 अंक बनाए। दूसरे हाफ में राजस्थान की टीम ने 15 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 22 अंक बनाए। यह मुकाबला उत्तर प्रदेश के नाम रहा। यूपी के रोहिताश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला कल
शुक्रवार को बीच हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। पहला मुकाबला पुरुष वर्ग में उत्तराखंड और एसएससीबी के मध्य होगा। महिला वर्ग में यह मुकाबला हरियाणा और केरल की टीम के मध्य होगा। बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के निदेशक जसवीर सिंह बिछला ने बताया कि शुक्रवार को फाइनल मैचों के साथ ही मेडल सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी दीपक रावत, ऋतु जैन, सुधीर भारद्वाज, सनत कुमार, वाहिद अहमद, हेमंत भारती, विभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed