फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 141 health teams formed, heli ambulance will be available in case of emergency

National Games: अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, 141 स्वास्थ्य टीमें गठित, इमरजेंसी में मिलेगी हेली एंबुलेंस

Wed, 22 Jan 2025 07:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2025 07:56 PM IST
सार

ज्य स्तर पर नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी और सह नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
National Games 141 health teams formed, heli ambulance will be available in case of emergency
स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 141 टीमें गठित की गईं हैं। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक यह टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। इमरजेंसी सेवा के लिए एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर राष्ट्रीय खेलों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियां कर दी हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी और सह नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं। महाराणा प्रताप स्टेडियम रायपुर में 10 बेड और आईजीआईसीएस स्टेडियम हल्द्वानी में दो बेड का अस्पताल संचालित किया जाएगा। इसके अलावा जिला चिकित्सालय नैनीताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. तरुण टम्टा को कुमाऊं और डाॅ. केएस नेगी को गढ़वाल मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


National Games: गोल्ड लोन लेकर पिता ने दिलाया रैकेट तो बेटे ने जीता 'सोना'...अब राष्ट्रीय खेल में दिखाएगा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ये तैयारियां
- जिला चिकित्सालय में न्यूरो, कार्डिक, हेड इंजरी व स्पाइन इंजरी विशेषज्ञ राष्ट्रीय खेलों के लिए 24 घंटे ऑन कॉल पर रखे गए हैं।
- प्रत्येक जिला चिकित्सालय में तीन एंबुलेंस आवश्यक औषधि के साथ तैनात रहेंगी। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा ईकाईयों में ऑन कॉल टीमें तैनात की गई हैं।
- प्रत्येक खेल व शिफ्ट में एक टीम बनाई गई है, जिसमें एक डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टॉफ, दो फिजियोथेरेपिस्ट व एक वार्ड बाॅय शामिल होंगे। एक टीम को स्टैंड बाय रखा गया है।

150 डॉक्टर रहेंगे तैनात
राष्ट्रीय खेलों के लिए 150 डाॅक्टर, 300 नर्सिंग स्टॉफ, 25 फिजियोथेरेपिस्ट, 30 फार्मासिस्ट व 50 वार्ड बॉय तैनात किए गए हैं। 115 एंबुलेंस राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैनात रहेंगी। एम्स ऋषिकेश के ट्रामा विभाग में पांच बेड आरक्षित किए गए। आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट की सुविधा हेली एंबुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। 50 चिकित्साधिकारियों को एम्स ऋषिकेश में कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य के लिए गौरव का क्षण है। खिलाड़ियों और मेहमानों को उच्चतम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा गया है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed