फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Canoe Sprint: Teams from top-8 states will directly participate in 36th National Games

National Canoe Sprint: टॉप-8 में आने वाले राज्यों की टीमें सीधे 36वें राष्ट्रीय खेलों में करेंगी प्रतिभाग

Fri, 22 Jul 2022 12:54 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Jul 2022 12:54 AM IST
सार

22 से 25 अगस्त को गूलरभोज के बौर जलाशय में होने वाली राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में टॉप-8 में आने वाली टीमें गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

विज्ञापन
National Canoe Sprint: Teams from top-8 states will directly participate in  36th National Games
कैनोइंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गूलरभोज में होने वाली 33वीं राष्ट्रीय सीनियर कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता को भारतीय कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय खेलों का क्वालीफायर राउंड बना दिया गया है। अब इस प्रतियोगिता में टॉप-8 में आने वाले राज्यों की टीमें गुजरात में होने वाली 36वें राष्ट्रीय खेलों में सीधे प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन


22 से 25 अगस्त को गूलरभोज के बौर जलाशय में होने वाली राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में टॉप-8 में आने वाली टीमें गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि पहली बार ऐसा होगा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर खिलाड़ियों को क्वालीफायर राउंड खिलाया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि भारतीय कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से राज्य को बहुत बड़ी उपलब्धि दी गई है। कई वर्षों से एसोसिएशन की ओर से कैनो स्प्रिंट खेल को लेकर बौर जलाशय में संभावनाएं तलाशी जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 खिलाड़ियों को दिया जा रहा कयाकिंग, कैनोइंग का प्रशिक्षण

बौर जलाशय में 22 से 25 अगस्त तक होने वाली राष्ट्रीय कयाकिंग व कैनोइंग प्रतियोगिताओं के लिए प्रदेशभर के 35 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ओलंपिक महासंघ के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि प्रदेश के पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून व टिहरी के 54 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। इनमें से चयनित 35 खिलाड़ियों को तीन अगस्त तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन ट्रायल तीन तारीख को प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन किया जाएगा। कयाकिंग कैनोइंग का प्रादेशिक ट्रायल एनआईएस कोच और पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं अमित चौधरी की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षण शिविर के लिए सात महिला और 28 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed