{"_id":"696a2ea196786cd2176551e88ae5a8ce","slug":"nari-niketan-molestation-case-charge-sheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून नारी निकेतन कांड में चार्जशीट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून नारी निकेतन कांड में चार्जशीट आज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून नारी निकेतन में संवासिनी से शारीरिक दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो विवेचक शुक्रवार को आरोप पत्र दे सकती हैं जो सीओ के माध्यम से कोर्ट में दाखिल होगा। एसपी सिटी अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को विवेचक कविता जोशी के साथ आरोप पत्र के तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस मामले में पांच महिलाओं समेत नौ को आरोपी बनाया गया है। इनमें से तत्कालीन अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
नारी निकेतन में संवासिनी से दुराचार और गर्भपात के मामले में पुलिस ने दस दिन पहले ही अपनी कार्रवाई पूरी कर ली थी। बरामद भ्रूण और आरोपी के ब्लड से डीएनए मिलान की रिपोर्ट के अलावा दूसरे तरह के साक्ष्य भी जुटाए हैं। पांच आरोपियों के खिलाफ समाज कल्याण विभाग से अनुमति मिलने में एक हफ्ते से अधिक का समय लगने के कारण पुलिस आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन
25 जनवरी को विभागीय अनुमति मिल गई थी। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी अजय सिंह ने विवेचक कविता जोशी के इस मामले में तैयार हुई चार्जशीट के तथ्यों को लेकर कई घंटे मंथन किया। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि पुलिस शुक्र वार को नारी निकेतन कांड में आरोप पत्र दे सकती है। विवेचक द्वारा आरोप पत्र सीओ को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। सीओ उसकी समीक्षा करने के बाद उसे अग्रसारित करेंगे।
विज्ञापन