{"_id":"57be0d034f1c1b487ed4f107","slug":"nari-niketan-calling-to-samwasini-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन से संवासिनियां जाएंगी घर, विभाग ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन से संवासिनियां जाएंगी घर, विभाग ने कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Aug 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
नारी निकेतन देहरादून
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी निकेतन में सामान्य संवासिनियों की संख्या भले ही 34 से घटकर 18 हो गई है, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर संवासिनियों को घर ले जाने में लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसी संवासिनियों को घर भेजने के लिए अब विभाग ने कमर कस ली है। परिवार वालों के फोन न उठाने पर अब उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
नारी निकेतन में रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर संवासिनियों की सुध कोई नहीं ले रहा है। यहां अब भी 102 संवासिनियां हैं। विभाग की ओर से ही इन संवासिनियों को घर भेजने के लिए पहल की गई है। इसके लिए इनके घर ढूंढकर फोन भी किए गए, लेकिन परिवार वालों ने फोन उठाने ही बंद कर दिए हैं। जबकि विभाग चाहता है कि इन संवासिनियों को घर ले जाया जाए और संपत्ति में हिस्सा दिया जाए।
विज्ञापन
भरण-पोषण का खर्च उठाए परिवार
यदि ऐसा नहीं होता तो फिर नारी निकेतन में रहने के बावजूद उनका भरण-पोषण का खर्च उठाया जाए। विभाग की ओर से कई बार फोन करने के बाद जब परिवार वालों की रुचि नहीं दिख रही है तो ऐसे लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया है। टिहरी और रुद्रप्रयाग के दो परिवारों को इस संबंध में नोटिस भी भेजा जा चुका है। अब धीरे-धीरे कर सभी संवासिनियों के घर वालों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों के स्तर से यह निर्णय लिया गया है। दो परिवारों को नोटिस दिया गया है। मानसिक रूप से विक्षिप्त संवासिनियों को ले जाने में जब परिवार वाले रुचि नहीं दिखा रहे हैं, तो यह कदम उठाना पड़ रहा है। जबकि वह संवासिनियां घर जाना चाहती हैं।
-मीना बिष्ट, प्रोबेशन अधिकारी