फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Naresh will conduct trials for football players in Gwalior

Dehradun News: ग्वालियर में फुटबाल खिलाड़ियों के ट्रायल लेंगे नरेश

Mon, 30 Jun 2025 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Naresh will conduct trials for football players in Gwalior
Iअटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए होंगे ट्रायल
विज्ञापन

I
Iउत्तराखंड के पांच महिला व पुरुष खिलाड़ी ट्रायल में लेंगे हिस्साा I
Iदिव्यांग खिलाड़ियों को समर्पित देश के इकलौते अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए आज (साेमवार) ट्रायल होंगे। ब्लाइंड फुटबाल के इस ट्रायल में उत्तराखंड के नरेश सिंह नयाल को चीफ सिलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।I
Iनरेश वर्तमान में राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) खेल प्रशिक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया, प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए 30 जून को होने वाले ट्रायल में देशभर के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए पहली बार ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड से भी दो महिला ब्लाइंड फुटबाल खिलाड़ी शीतल कुमारी और अनुष्का शर्मा के साथ तीन पुरुष खिलाड़ी शिवम सिंह नेगी, साहिल और हिमांशु पाल भी ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

I
Iबताया, पैरा स्पोर्ट्स के लिए सरकार की ओर से बनाया गया यह देश का प्रथम केंद्र है। इसमें कुल पांच पैरा स्पोर्ट्स पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, ब्लाइंड फुटबाल, टेबल टेनिस और व्हील चेयर स्पोर्ट्स की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा, चयन के लिए चीफ सिलेक्टर के तौर पर वहां काम करना उनके लिए बहुत बड़ा अवसर है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article