फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   naresh bansal took meeting in haridwar

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नरेश बंसल

Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
naresh bansal took meeting in haridwar
नरेश बंसल ने ली मीटिंग

राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम और कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने विभिन्न विभागों की विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य पूरे नहीं होने पर अधिकारियों के पेच कसे। उन्होंने वित्तीय सत्र पूरा होने तक सभी योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


दर्जाधारी नरेश बंसल शुक्रवार को क्लक्ट्रेट परिसर में आयोजित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम और टास्क फोर्स के साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से जिले का 12 वां स्थान है, इसपर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने  बी, सी और डी श्रेणी में वर्गीकृत योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली। रानीपुर के विधायक आदेश चौहान से विकास योजनाओं का धरातल पर समीक्षा करते हुए वास्तविक पात्रों को लाभ पहुंचाने की जरूरत बताई।  मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर ने विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बताया। जलनिगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम ने बताया कि दस पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से छह योजनाएं मार्च में ही पूरी कर ली जाएंगी।   
विज्ञापन


बैठक में जनधन, उज्ज्वला, सौभाग्य, अटल उत्तराखंड आयुष्मान योजना, कौशल विकास, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, कृषि से संबंधित मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-नाम, आत्मा, फसल बीमा योजना, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों, अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन के घटकों और उरेडा की योजनाओं पर विभागवार चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने गिनाएं आंकड़े
बैठक में बैंक प्रतिनिधि ने बताया कि अभी तक जनधन योजना में कुल 5 लाख 57 हजार 673 खाते खोले गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी  राहुल शर्मा ने बताया कि उज्ज्वला योजना में अब तक 88 लाख 112, एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 2020 तक 97536 तक का लक्ष्य दिया गया है जो जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बीएस पंवार ने बताया कि सौभाग्य योजन में 40168 कनेक्शन दिए गए हैं। शत प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमलाल ने बताया कि अटल उत्तराखंड आयुष्मान योजना में 3 लाख 74 हजार लोगों को योजना में आच्छादित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 867 लोगों ने योजना का लाभ उठाया है। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-नाम आत्मा, फसल बीमा योजना, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किये गये विभाग के कार्यों की जानकारी दी।


बैठक में ये भी रहे मौजूद 
बैठक में भाजपा नेता रोहित साहू,  डॉ. बजेंद्र सिंह,  इंद्रजीत सिंह, डॉ. ललित चौहान, जनेश्वर गिरि,  जोगेंद्र सैनी,  राजेश त्यागी, ब्रजपाल धीमान,  सुनील प्रजापति, सुशांत पाल, राजकुमार,  मनोज पंवार, आनंद चौहान,  सुरेंद्र कुमार,  राकेश कुमार, यशपाल सैनी, डॉ. समय सिंह, संजीत कुमार, राम किशन, वेदपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed