फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra singh negi video after heart attack

हार्ट अटैक के बाद सामने आया नरेंद्र सिंह नेगी का पहला वीडियो, जानिए क्या कहा

Sun, 09 Jul 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Jul 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
narendra singh negi video after heart attack
narendra singh negi

उत्तराखंड के प्रसिद्व लोकगायक गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बता दें कि 28 जून की दोपहर को उन्हें हार्ट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


उनकी हालत दो दिन काफी नाजुक रही। हालांकि‌ लोगों की दुआ और डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और नरेंद्र सिंह नेगी पूरी तरह से स्वस्‍थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती के दिनों नरेंद्र सिंह नेगी के चाहने वाले बड़ी संख्या में अस्पताल प्रशासन के संपर्क में रहे। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए उनके स्वास्‍थ्य का निरंतर अपडेट दिया। अब क्योंकि नरेंद्र सिंह नेगी अपने घर लौट चुके हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों को तोहफा देते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे देखिए वीडियो और जानिए, क्या कहा उन्होंने

narendra singh negi video after heart attack
narendra singh negi

रविवार को अमर उजाला के पत्रकार अनिल चंदोला ने नेगी दा के घर जाकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उनके घर में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। घर में दाल की पकौड़ियां तली गई। इसके बाद संदेश में नेगी जी ने अपने शुभचिंतकों का साधूवाद किया। साथ ही अमर उजाला टीम को भी धन्यवाद कहा। ​

सोशल साइट यूट्यूब के जरिए नरेंद्र सिंह नेगी का एक वीडियो जारी हुआ है। जिसमें वे लोगों को हेल्‍थ टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में वे सबसे पहले डॉक्टरों, सरकार और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हैं। फिर वे ये भी कहते हुए नजर आते हैं कि सभी को समय-समय पर हेल्‍थ चेकअप करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि जल्द ही आप सभी लोगों से मुलाकात होगी।


वीडियो देखने के लिए इस पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed