फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi bring black money back

PM बनने के बाद मोदी ने निभाया रामदेव से किया वादा

Tue, 24 Jun 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 24 Jun 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
narendra modi bring black money back

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कालेधन की वापसी का रास्ता खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से कालेधन के खिलाफ उनका आवाज उठाना सार्थक रहा।

विज्ञापन


अब विशेष जांच दल (एसआईटी) शीघ्र ही उन लोगों का खुलासा कर देगा, जो देश की गाढ़ी कमाई लूट कर विदेशों में जमा करते हैं।

स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा केवल स्विट्जरलैंड ही नहीं, अपितु 70 देशों में हवाला सहित कईं अन्य माध्यमों से गया कालाधन जमा है।

विज्ञापन

विदेशी बैंकों का काम है कालाधन जमा करना

narendra modi bring black money back

इनमें मॉरीशस, इटली, दुबई, लग्जमबर्ग, जर्मनी, सिंगापुर, ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन, बहामास, सेंट किट्स, फ्रांस, स्वीडन आदि देशों के बैंक शामिल हैं।

देश के अंदर कुल कालेधन का 25 प्रतिशत छिपा हुआ है। इसका भी पता लगाना होगा। स्वामी रामदेव ने कहा कि विदेशी बैंकों का 75 प्रतिशत कार्य कालाधन जमा करना है।

यही वजह है कि दुनिया के तमाम देशों से उनके पास कालाधन पहुंचता है। फारेन इंवेस्टमेंट के रूप में मारीशस होते हुए कालाधन पुन: भारत लौटता है।

काले धन से पश्चिमी देश हुए विकसित

narendra modi bring black money back

विदेशों में जमा भारत के काले धन से पश्चिमी देश विकसित हो गए हैं। यह धन अगर यहां खर्च होता तो देश की सूरत बदल जाती।

ग्लोबल हंगर रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक घंटे में 883 लोग भूख और कुपोषण से मर रहे हैं जबकि घोटालों के माध्यम से देश का धन विदेशों में जमा करने वाले मौज उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार मिटाने वाली संसद

narendra modi bring black money back

बाबा रामदेव ने कहा कि सौभाग्य से ऐसी संसद आ गई है जिसने चुनाव पूर्व भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण करते ही पहली आवाज के रूप में कालेधन का मुद्दा उठाया।

अब निश्चय ही भ्रष्टाचार का अंत होगा और देश ऊंचे मुकाम पर पहुंचेगा।

कारोबार की न हो इजाजत

narendra modi bring black money back

बाबा ने कहा कि जो बैंक अपने देशों में भारत का कालाधन जमा करते हैं, उन्हें भारत में कारोबार की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

नई सरकार से मांग है कि यदि ऐसे बैंकों की शाखाएं भारत में खोली गई हों तो उन्हें तत्काल बंद किया जाए।

ओवर इंवायसिंग, अंडर इंवायसिंग तथा हवाला करोबार पर कड़ा अंकुश लगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed