फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Narendra modi birthday celebration in uttarakhand

उत्तराखंड: PM मोदी के जन्मदिन पर झाड़ू उठाकर सड़क पर उतरे सीएम, भाजपाईयों ने किया रक्तदान

Sun, 17 Sep 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi birthday celebration in uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने रविवार को शिविर लगाकर रक्तदान किया और अभियान चलाकर सफाई की गई। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई बांटी।

विज्ञापन


दीपलोक कॉलोनी स्थित राम मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। शिविर में 30 युवतियों ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन


51वीं बार रक्तदान करने वाले मनोज शर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने युवतियों की पहल की सराहना की। शिविर में 200 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की आमना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक हरबंश कपूर, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजयुमो के अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, मंडल अध्यक्ष हिमांशु गोगिया और अभिषेक शर्मा और विकास बेनवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Narendra modi birthday celebration in uttarakhand

भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अनंत सागर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मछली तालाब क्लेमेंटटाउन और ब्रह्मपुरी क्षेत्र, पटेलनगर अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। पार्षद सतीश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

अभियान के बाद कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे, महेश्वर बहुुगुणा, विनोद रागड़, संजीव, धर्मपाल रावत, सुधीर थापा, महाराज रावत, मंजू कोटनाला, अंजू बिष्ट और रमा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

भाजपा अंबेडकर नगर मंडल ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, संकल्प से सिद्धि दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्ष विशाल गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओं ने घंटाघर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।

Narendra modi birthday celebration in uttarakhand

स्वच्छता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री संगठन संजय, विधायक खजान दास, राजकुमार ग्रोवर, विपिन खंडूरी, रविंद्र नौढ़ियाल, अशोक मिश्रा, पूनम, पंकज शर्मा मौजूद थे। शाम पांच बजे कीर्तन-भजन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। भाजपा राजपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रिंग रोड में मंडी के पास सफाई अभियान चलाया।

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चले अभियान में पुष्पा बर्थवाल, बीना बहुगुणा, सुशील उनियाल और शमशेर पुंडीर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।धर्मपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कम्बोज के नेतृत्व में आईएसबीटी स्थित महाराणा प्रताप मूर्ति की सफाई की गई।

महिला मोर्चा की अध्यक्षा मंजू ध्यानी के नेतृत्व में पित्थूवाला प्राइमरी स्कूल में पौधा रोपण किया। अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सोहन लाल ने हरभजनवाला सामुदायिक केंद्र प्रांगण और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुरेश थापा ने भारूवाला में सत्यनारायण मंदिर के पास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जितेंद्र रावत, पुष्कर चौहान, बीर सिंह चौहान, रतन सिंह, उमेश अहलूवालिया, जगदीश बद्री और मनोज मलिक के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed