{"_id":"b03d1327220b7418a2891fbe026f0b82","slug":"narendra-modi-671","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की लहर लगाएगी BJP की नैया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की लहर लगाएगी BJP की नैया पार
अजित सिंह राठी / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Apr 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दूसरे हिस्सों की तरह उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी को मोदी लहर के खेवनहार बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बंपर मतदान को भी उत्तराखंड भाजपा अपने पक्ष में देख रही है। भाजपा नेताओं का मानना है कि यह परिवर्तन का संकेत है। माहौल भाजपा के पक्ष में है।
पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
विज्ञापन
भाजपाइयों को पूरी उम्मीद है कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में इसका फायदा मिलेगा। भाजपा के रणनीतिकार मानकर चल रहे हैं कि खासतौर पर हरिद्वार लोकसभा सीट पर पश्चिमी यूपी की तर्ज पर बंपर वोटिंग होगी।
विज्ञापन
क्योंकि इस क्षेत्र से सटे मुजफ्फरनगर जनपद में ही सांप्रदायिक दंगों के बाद बदले माहौल को भाजपा अपने पक्ष में देख रही है।
पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
भाजपाई आश्वस्त है कि हरिद्वार में भी मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की तर्ज पर अप्रत्याशित मतदान होगा और वह भाजपा को फायदा पहुंचाएगा।
खेल बिगड़ भी सकता है
हालांकि यह कयासबाजी और संभावनाओं का खेल भी हो सकता है और यदि भाजपाई ज्यादा गफलत में रहे तो खेल बिगड़ भी सकता है। क्योंकि उत्तराखंड में चुनावी चुनौती से जुड़े मुद्दे धार्मिक उन्माद से पूरी तरह से अलग दिखाई पड़ रहे हैं।
पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी
फिलहाल हालात अभी किसी एक के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही हरिद्वार का चुनावी माहौल गर्म हो चला है। लेकिन जिले में पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रही भाजपा की टीम बेहद कमजोर बताई जा रही है।
पढ़ें, जीत के लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी
सियासी पंडितों का मानना है कि यहां भाजपा पश्चिमी यूपी के पैटर्न के भरोसे रही तो परिणाम में बड़ा उलटफेर हो सकता है। इसलिए पड़ोस में क्या हुआ भाजपा को इसे छोड़कर जमीनी मुद्दों के साथ आगे बढ़ना होगा।