फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda devi rajjat yatra update

तीसरे निर्जन पड़ाव पर पहुंची मां नंदा की डोली

Mon, 01 Sep 2014 09:34 PM IST
प्रमोद सेमवाल, विनय बहुगुणा/अमर उजाला, गोपेश्वर, पातरनचौण्यां
प्रमोद सेमवाल, विनय बहुगुणा/अमर उजाला, गोपेश्वर, पातरनचौण्यां Updated Mon, 01 Sep 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
nanda devi rajjat yatra update

रिमझिम फुहारों के बीच सोमवार को दिन में तीन बजे मां नंदा की राजजात अपने तीसरे निर्जन पड़ाव पर पातरनचौण्यां पहुंची। मां नंदा के साथ करीब डेढ़ हजार यात्री भी पहुंचे।

विज्ञापन


बताया गया है कि इनके अलावा करीब साढे़ तीन हजार यात्री पहले ही अगले पड़ाव शिलासमुद्र तक पहुंच चुके हैं। हालांकि, राजजात समिति ने यात्रियों की संख्या कहीं ज्यादा बताई है।
विज्ञापन


बेदनी से आगे नौ किमी की खड़ी चढ़ाई पर पातरनचौण्यां स्थित है। यहां से 31 किमी की दूरी पर होमकुंड है, जहां से मां नंदा को उनकी ससुराल कैलास के लिए विदाकर यात्री लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां नंदा की डोली ने दोपहर 12 बजे बेदनी से पातरनचौण्यां के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान बेदनी से ऊपर बारिश शुरू हो गई थी, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। पातरनचौण्यां में अभी तापमान 04 से 08 डिग्री सेल्सियस तक है।

स्वास्थ्य कारणों से लौटे अध्यक्ष और महामंत्री

nanda devi rajjat yatra update

यहां रुकने के लिए कई यात्रियों ने खुद ही टेंट लगाए। बेदनी से वापस लौटे राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने वाण में बताया कि सुबह से दोपहर देवी के प्रस्थान करने तक 10 हजार लोग आगे के पड़ावों के लिए निकल चुके थे। सुबह से कोहरा छाया हुआ था। दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान साफ हुआ, लेकिन इसके बाद फिर तेज बारिश शुरू हो गई।

पातरनचौण्यां नंदा राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर और महामंत्री भुवन नौटियाल स्वास्थ्य कारणों से बेदनी से आगे नहीं जा सके। दोनों पदाधिकारी यात्रा को पातरनचौण्यां के लिए विदा करने के बाद वाण लौट गए। बेदनी से आगे जाने के लिए सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण में समिति अध्यक्ष और महामंत्री के ब्लडप्रेशर हाई पाए जाने पर उन्हें यात्रा में आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। अब तीन सितंबर को होमकुंड में श्रीनंदा राजजात की मुख्य पूजा कुंवर तिजेंद्र सिंह के हाथों होगी। इस मौके पर नौटियाल के बड़े पुत्र अतुल नौटियाल भी शामिल होंगे।

गौचर में इंतजार के बाद दून लौटे सीएम

nanda devi rajjat yatra update

राजजात यात्रा के दर्शनों के लिए बेदनी जाने के लिए यहां पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत को 45 मिनट इंतजार के बाद देहरादून लौटना पड़ा। इस दौरान आईटीबीपी कैंप में उन्होंने रुद्रप्रयाग के डीएम से आपदा पुनर्निर्माण कार्यो की जानकारी ली।

सोमवार को मुख्यमंत्री स्टेट हेलीकॉप्टर से सुबह सवा 10 बजे गौचर आईटीबीपी कैंप पहुंचे, लेकिन मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर बेदनी के लिए उड़ान नहीं भर पाया। मुख्यमंत्री 11 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून लौट गए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री यशपाल आर्य और इंदिरा हृदयेश भी बेदनी जाने वाले थे।

इनके अलावा श्रीनंदा राजजात में शामिल होने के लिए गौचर आईटीबीपी कैंप पहुंचे फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय को भी सोमवार को मौसम खराब के चलते देहरादून लौटना पड़ा। विवेक नंदा के दर्शनों के लिए बेदनी जाने के इच्छुक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed