फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda devi rajjat yatra update

तो नहीं शुरू हो पाएगी नंदा देवी राजजात यात्रा!

Tue, 13 May 2014 11:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 May 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
nanda devi rajjat yatra update

नंदा देवी राजजात के लिए महकमों की तैयारी की हकीकत सोमवार को खुलकर मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने आ ही गई। 17 अगस्त से शुरू हो रही इस यात्रा का केवल 40 प्रतिशत काम ही हो पाया है।

विज्ञापन


चार मुख्य मोटर मार्ग और करीब दो दर्जन पैदल रास्तों की अभी तक सुध नहीं ली जा सकी है। बैठक में संबंधित विभाग पूरी जानकारी सामने रख ही नहीं पाए। अब विभागों को पूरी तैयारी के साथ 14 मई को एक बार फिर से बुलाया गया है।

विज्ञापन

राजजात की तैयारी आधी अधूरी

nanda devi rajjat yatra update

जून 2013 में आई आपदा को देखते हुए पिछले साल की नंदा देवी राजजात यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। यात्रा स्थगित करने का एक कारण यह भी था नंदा देवी राजजात की तैयारी भी आधी अधूरी ही थी।

नंदा देवी राजजात में उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालु जाते हैं, लिहाजा यात्रा के लिए सही व्यवस्था बेहद जरूरी मानी जाती है।

हाल यह है कि पूरेदस माह गुजर जाने के बाद भी यात्रा मार्गों की वही स्थिति है जो आपदा के बाद थी। इस यात्रा में बाहर से आने वाले पर्यटकों के अलावा गढ़वाल और कुमाऊं के करीब पांच जिलों के लोग शामिल होते हैं।

सीएम ने दिए निर्देश

nanda devi rajjat yatra update

सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी यह भी स्पष्ट नहीं कर पाए कि आखिरकार अब कितना काम किया जाना बाकी है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत को बैठक में यहां तक कहना पड़ा कि अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं और फील्ड अधिकारियों को भी बैठक में लाएं। यात्रा के लिए करीब 92 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए प्रदेश की सीमा के यात्रा मार्ग पर बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

ये दिए निर्देश

nanda devi rajjat yatra update
-आइएएस अधिकारी को निगरानी का काम सौंपा जाए
-जून माह तक लोक निर्माण विभाग काम पूरा करे।
-वन विभाग पैदल मार्ग पर इंटर लॉकिंग टाइल्स बिछाए।
-केदार यात्रा की तर्ज पर यात्रियों को मेडीकल कवर दिया जाए।
-मार्ग मे संचार और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दी जाए।
-यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की जाए
-एसडीआरएफ की टीम तैनात की जाए।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए
-हैलीकाप्टर स्टेंड बाई रखा जाए।
-यात्रियों के लिए रुकने की बेहतर व्यवस्था की जाए।
-यात्री दल नौ जून को दिल्ली और 12 जून को काठगोदाम से चलेगा। यात्रियों को नारायण आश्रम से आगे यात्रियों को पैदल यात्रा करनी होगी।

काम की रफ्तार बेहद कम
-जिस रफ्तार से काम हो रहा है, उससे लगता नहीं कि जून माह तक काम पूरा हो पाएगा। चार मुख्य मोटर मार्ग और करीब एक दर्जन पैदल मार्ग बनाए जाने हैं। अब मुख्यमंत्री ने दोबारा बैठक बुलाई है। देखते हैं क्या होता है।
जीत राम आर्य, थराली के कांग्रेस विधायक

बोनस में मिले समय का क्या किया
-पिछले साल यात्रा स्थगित होने के बाद करीब दस माह का समय विभागों को बोनस में मिला था। पैसा भी रिलीज हो गया तो फिर काम क्यों नहींहुआ।
-अमृता रावत पर्यटन मंत्री

धरातल पर कोई काम नहीं
-अधिकारियों के कागजों में हो तो हो, पर धरातल पर एक भी काम नही हुआ। जो मोटर मार्ग बन जाने चाहिए थे उन पर काम बंद पड़ा है। करीब दस पुल यात्रा मार्ग पर बनने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed