{"_id":"04b58f68096a29405d1849af8dcd41ff","slug":"nanda-devi-express-inauguration-on-23-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 सितंबर से दून से दौड़ेगी नंदा देवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 सितंबर से दून से दौड़ेगी नंदा देवी एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन का उदघाटन 23 सितम्बर को होगा। पहले यह काम रेल मंत्री सुरेश प्रभु को करना था, लेकिन अब उन्होंने सांसद तरुण विजय से आग्रह किया है कि वे नंदा देवी एक्सप्रेस के पुन: नामकरण का उदघाटन करे।
विज्ञापन
तरुण विजय ने की थी नाम बदलने की पहल
काबिलेगौर है कि तरुण विजय ने ही एसी एक्सप्रेस का नाम नंदा देवी कराने का प्रयास किया था। जिसे रेल मंत्रालय ने पहले ही मान लिया था, लेकिन उदघाटन की औपचारिकता पूरी होने में समय लग गया।
विज्ञापन
ट्रेन का उदघाटन राज्यसभा सांसद तरुण विजय करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, हरिद्वार संसद रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, मेयर विनोद चमोली भी मौजूद रहेंगे। नामकरण शाम पांच बजे होगा और रात्रि में 11.30 बजे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन