फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda and latu baba meet

सात साल बाद मिले भाई-बहन तो गांव वालों ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

Tue, 22 Aug 2017 07:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Tue, 22 Aug 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
nanda and latu baba meet
Raj Rajeshwari and latu baba meet - फोटो : amar ujala

सात साल बाद कोट कंडारा गांव में भाई बहन का मिलन हुआ। भाई बहन का यह मिलन देख गांव वालों की भी आंखें भर आई। भाई-बहन के मिलन की खुशी में गांव वाले आधे घंटे तक ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाते रहे।

विज्ञापन

nanda and latu baba meet
Raj Rajeshwari and latu baba meet - फोटो : amar ujala

कोट कंडारा गांव में सात साल बाद हिंडोली गांव की राजराजेश्वरी और नौली के लाटू देवता दोनों भाई-बहन मिलन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। नौ गांवों (कंडारा, सुनाली, हिंडोली, बांतोली, चंटग्याला, जैंटी मल्ली और तल्ली, उल्फाड़ा, नौली) की ओर से आयोजित इस समारोह में नंदा के मंदिर में दशमद्वार राजराजेश्वरी, लाटू देवता और अन्य देवताओं की पूजा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

nanda and latu baba meet
Raj Rajeshwari and latu baba - फोटो : amar ujala

इसके बाद नंदा मंदिर में दस दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा का आयोजन हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान यहां हर तीसरे साल होता है लेकिन चार साल पहले आई आपदा के चलते यह आयोजन इस बार सात वर्ष बाद हो रहा है।
मंगलवार सुबह नौ बजे कंडारा के नंदा मंदिर में पुजारियों ने पूजा शुरू की। इसके बाद ग्रामीण मां दशमद्वार राजराजेश्वरी की डोली लेने हिंडोली गांव पहुंचे।

विज्ञापन

nanda and latu baba meet
raj rajeshwari devi

पुजारी जगदीश पंत और खिलानंद पंत ने मां राजराजेश्वरी की पूजा की। इसके बाद मंदिर से मां राजराजेश्वरी की डोली बाहर आई और देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य किया। इसके बाद करीब 11 बजे डोली कंडारा गांव पहुंची। दूसरी ओर नौली (हरकोटी) से राजराजेश्वरी के धर्म भाई लाटू देवता के निशाण पुजारी चंद्रबल्लभ पंत, दिनेेश पंत सहित ग्रामीणों के साथ 11 बजे कंडारा गांव पहुंचे तो दोनों भाई-बहन का मिलन हुआ। 

nanda and latu baba meet
raj rajeshwari doli

देव जागरों, बाजे भंकोरों के साथ पूजा और देवनृत्य के बाद निशाण और डोली मां नंदा के मंदिर परिसर में विराजमान हो गए। इसके बाद मंदिर परिसर में आचार्य व्यास रोहित मैखुरी ने श्रीमद्देवी भागवत कथा का प्रवचन और पूजा शुरू की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, आनंद सिंह, उमेद सिंह कठैत, प्रधान देवेंती देवी और मनोज रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed