{"_id":"59b18fb84f1c1bf87f8b4c99","slug":"namita-become-uttarakhand-first-army-judge-advocate-general","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड की पहली आर्मी जज एडवोकेट जनरल बनीं बीजेपी के मंत्री के मंत्री की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की पहली आर्मी जज एडवोकेट जनरल बनीं बीजेपी के मंत्री के मंत्री की बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नमिता पंत उत्तराखंड से सेना में पहली जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) होंगी। नमिता प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की बेटी हैं और उन्होंने इस परीक्षा को पास किया था। नौ सितंबर को चेन्नई आफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट होने के बाद वह अफसर बन जाएंगी।
विज्ञापन
पंत के मुताबिक, नमिता प्रदेश की पहली जेएजी हैं। अखिल भारतीय स्तर पर उत्तराखंड से चार बच्चों का चयन हुआ था। नमिता ने नोएडा स्थित एमआईटी से एलएलबी किया और उसके बाद देहरादून के आईएमएस से एलएलएम की उपाधि हासिल की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में हुई। पंत ने कहा कि वह सपरिवार पासिंग आउट कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन