फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Namaz controversy Kali Sena created ruckus over people being invited from outside to offer namaz Dehradun News

Dehradun: घर के अंदर बाहरी लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ाने पर विवाद, काली सेना ने किया हंगामा, मामले ने पकड़ा तूल

Sat, 13 Dec 2025 09:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Dec 2025 09:21 PM IST
सार

जुमे की नमाज रुकवाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। काली सेना संगठन ने बाहर से लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।

विज्ञापन
Namaz controversy Kali Sena created ruckus over people being invited from outside to offer namaz Dehradun News
police - फोटो : istock

विस्तार

मियांवाला में घर के अंदर बाहरी लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ाने का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। काली सेना संगठन के लोगों ने इसका आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। अब इस मामले में मुस्लिम सेवा संगठन ने पुलिस से शिकायत की है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जुमे की नमाज को रुकवाकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को मियांवाला में काली सेना संगठन के लोगों ने घर में बाहर से लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस मामले में शनिवार को मुस्लिम सेवा संगठन ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: बर्फबारी के बाद हिमस्खलन पर कैमरों से रहेगी नजर, रैणी आपदा से लिया कंपनी ने सबक, नियमित होगी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थलों पर और घरों पर हमले कर रहे हैं। सरकारी तंत्र भी ऐसे असामाजिक तत्व को छूट दी जा रही है। उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश की जा ही है, इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed