फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital: Jungle safari started in Bijrani Corbett MLA flagged off Gypsy Uttarakhand news in hindi

Nainital: शुरू हुई कॉर्बेट के बिजरानी में जंगल सफारी, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर जिप्सी को किया रवाना

Sat, 15 Oct 2022 02:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Oct 2022 02:18 PM IST
सार

हर साल मानसून को देखते हुए 30 जून को कॉर्बेट में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। हालांकि ढेला, झिरना जोन को पूरे साल खोला जाता है। आज शनिवार को सैलानियों की 30 जिप्सी को विधायक दीवान सिंह बिष्ट हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी को रवाना किया। 

विज्ञापन
Nainital: Jungle safari started in Bijrani Corbett MLA flagged off Gypsy Uttarakhand news in hindi
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट के बिजरानी जोन को सैलानियों के लिए खोल दिया। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर सैलानियों की जिप्सीयों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। इस दौरान पार्क प्रशासन की ओर से सैलानियों को मिठाई भी खिलाई गई। कॉर्बेट का बिजरानी जोन जून के बाद शनिवार की सुबह 6 बजे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह की पाली में जंगल सफारी के लिए 30 जिप्सी पार्क के अंदर गई। सैलानियों की जिप्सी को विधायक दीवान सिंह बिष्ट हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी को रवाना किया। बारिश से खराब हुई सड़कों को ठीक कराने के बाद कॉर्बेट पार्क प्रशासन बिजरानी गेट को खोल दिया।
विज्ञापन

 

बिजरानी जोन के साथ-साथ झिरना, ढेला में नाइट स्टे भी शुरू हो रही है। जबकि 15 नवंबर से ढिकाला जोन को भी सैलानियों के लिए खोला जाएगा। बता दें कि हर साल मानसून को देखते हुए 30 जून को कॉर्बेट में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। हालांकि ढेला, झिरना जोन को पूरे साल खोला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पटवारी-लेखपाल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें अगली भर्ती से जुड़ा ये जरूरी अपडेट

 

केवल अत्यधिक बारिश होने पर ढेला, झिरना में सफारी नहीं होती है। इस मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पाण्डेय, उप निदेशक नीरज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, पार्क वार्डन अमित, इको टूरिज्म के रेंजर संजय पांडे, बिजरानी रेंजर बिंदर पाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed