फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nainital high court stop teachers exam result.

उत्तराखंड: 3000 एलटी टीचर्स के परीक्षा परिणाम पर रोक

Thu, 26 Mar 2015 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 26 Mar 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन
nainital high court stop teachers exam result.

नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य में लगभग 3000 सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली परीक्षा के परिणाम पर रोक लगा दी है। साथ ही, न्यायालय ने राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाले आरक्षण पर भी रोक लगाते हुए सरकार को 16 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


याचिका में कहा नियमों का उल्लंघन
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। उत्तरकाशी निवासी मुनीश रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि 29 मार्च को होने वाली सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड परीक्षा में राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जा रहा है जो कि पूर्व में पारित 26 अगस्त, 2013 और 9 अप्रैल 2014 के आदेशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का कहना था कि राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की कार्यवाही चल रही है, लेकिन सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत का आरक्षण बिना आधार के दिया जा रहा है। ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अप्रैल तक सरकार से मांगा जवाब
पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली परीक्षा के परिणाम पर रोक लगा दी है।

साथ ही, न्यायालय ने राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाले आरक्षण पर भी रोक लगाते हुए सरकार को 16 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed