फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nainital high court ordered UPSC

PCS के साक्षात्कार के लिए बुलाएं तीन गुना अभ्यर्थी

Wed, 02 Apr 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला, नैनीताल
अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 02 Apr 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
nainital high court ordered UPSC

नैनीताल हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग को पीसीएस साक्षात्कार के लिए एक पद के सापेक्ष नियमानुसार तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!
विज्ञापन


साथ ही न्यायालय ने कहा है कि जो परीक्षा परिणाम में त्रुटि हुई है उसे सही करें। पूर्व में कोर्ट ने 10 मार्च को आदेश पारित कर लोक सेवा आयोग की ओर से कराएं गए पीसीएस भर्ती के लिए साक्षात्कार के बाद की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

हरिद्वार निवासी रविराज सिंह और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि लोक सेवा आयोग की ओर से 2010 में पीसीएस भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली गई थी।

इसकी लिखित परीक्षा का परिणाम 2014 में घोषित किया गया। याचिका में कहा कि नियमत: रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन आयोग ने बहुत कम अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने लोक सेवा आयोग को पीसीएस साक्षात्कार के लिए एक पद के सापेक्ष नियमानुसार तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही न्यायालय ने कहा है कि जो परीक्षा परिणाम में त्रुटि हुई है उसे सही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed