देहरादून की नदियों में चुगान की निविदा प्रक्रिया पर रोक, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट ने देहरादून की सभी नदियों की चुगान से संबंधित नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए सरकार को 12 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ ने देहरादून निवासी जगदीश पंवार और संतोष कुमार की याचिका पर सुनवाई की।
याचिकाकर्ताओं का कहना था जिलाधिकारी ने देहरादून में सभी नदियों में चुगान करने के लिए निविदा जारी करवाई थी। निविदा में शामिल लोगों ने चुगान के लिए निविदा डाली थी। निविदा मे शर्त यह थी कि यह चुगान मात्र 19 दिन में किया जाय। 19 दिन का समय पर्याप्त काफी कम है।
कुछ क्षेत्र ऐसे भी है जिनमें चुगान करने के लिए केंद्र सरकार से पर्यावरणीय स्वीकृति लेनी जरूरी है। याचिका में कहा कि ये क्षेत्र रिजर्व फारेस्ट और राजाजी नेशनल पार्क के है। चुगान की अवधि बढ़ाने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई।