फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital High court Order for stop ias sting case accused rahul bhatia arresting

आईएएस स्टिंग केस: हाईकोर्ट के फैसले से बढ़ी पुलिस की मुश्किलें, राहुल भाटिया की गिरफ्तारी पर लगी रोक

Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Nainital High court Order for stop ias sting case accused rahul bhatia arresting
nainital high court - फोटो : google

हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री के करीबी आईएएस अधिकारी के स्टिंग ऑपरेशन मामले में आरोपी बनाए गए राहुल भाटिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए जांच में सहयोग करने के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन


देहरादून निवासी राहुल भाटिया सहित उमेश कुमार शर्मा, प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी, मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ 10 अगस्त 2018 को आयुष गौड़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि ये लोग स्टिंग ऑपरेशन कर नेताओं और अधिकारियों को ब्लैकमेल करते हैं।
विज्ञापन


इस पर राहुल भाटिया ने याचिका दायर कर कहा कि उसे इस प्रकरण में झूठा फंसाया गया है। उसका इससे कोई लेना देना नहीं है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को राहुल के हलक से राज निकलने की थी उम्मीद

स्टिंग प्रकरण में निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्टिंग की कमान संभालने वाले राहुल भाटिया की गिरफ्तारी पर फोकस कर दिया था। भाटिया की तलाश में पुलिस की बाहरी राज्यों में दबिश चल रही है।

स्टिंग में आयुष गौड़ के साथ साए के साथ रहने वाले भाटिया से पुलिस को काफी कुछ मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि सीईओ के बाद वही स्टिंग आपरेशनों का बड़ा राजदार रहा हैं। लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को भी झटका लगा है। 

सत्त्ता के गलियारों में लंबे समय सक्रिय रहे राहुल भाटिया ही सीईओ उमेश कुमार का सबसे करीबी है। ऐसे में स्टिंग ऑपरेशनों को लेकर सबसे ज्यादा जानकारी राहुल भाटिया दे सकता है, क्योंकि काफी स्टिंग ऑपरेशनों की कमान उसने ही संभाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed