फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nainital election news

नैनी झील सा शांत है नैनीताल का चुनाव

Wed, 23 Apr 2014 01:14 PM IST
नैनीताल से अनूप वाजपेयी
नैनीताल से अनूप वाजपेयी Updated Wed, 23 Apr 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
nainital election news

दो दिनों से नैनीताल का मौसम कुछ खुला है, लेकिन चुनाव में कोई गर्मी नहीं आई है।

विज्ञापन


सर्दी का असर चुनाव प्रचार में भी
मैदानों में चुनाव चरम पर है, लेकिन यहां न कोई पोस्टर और ना ही बैनर है। हल्की फुल्की चहलकदमी पार्टी कार्यालयों में तो जरूर है, लेकिन इस बार लंबी चली सर्दी का असर चुनाव प्रचार में भी दिख रहा है।

या यूं कहें कि नैना देवी मंदिर के ठीक नीचे हिलोरे लेती नैनी झील सा शांत है।

एक ओर देश भर में महामुकाबले के रणबांकुरे गर्म बयानबाजी और बहस कर चुनाव को गर्मी दे रहे हैं लेकिन यहां के करीब 36 हजार मतदाताओं के बीच अभी किसी भी प्रत्याशी ने चुनावी गर्मी नहीं घोली है।
विज्ञापन


हां, नगर पालिका के पास लगा एक मात फैलेक्सी अबकी बार मोदी सरकार की बात बता रहा है; ऐसा नहीं यहां के लोग चुनाव को लेकर सजग नहीं हैं। उन्हें पता है कि मुकाबला किसके-किसके बीच है। उन्हें यह भी पता है कि चुनाव का एजेंडा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कार्यालय के नाम पर यहां पहले भाजपा और आप ने अपने अपने चुनाव कार्यालय खोले हैं, लेकिन वहां भी गिने-चुने कार्यकर्ता ही दिखते हैं।

यहां के स्थानीय निवासी बताते हैं कि यहां चुनावी टोलियां निकालने की परंपरा रही है, जिससे उम्मीदवार की ताकत का अंदाजा लगता है।

अभी तक नहीं आए प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार
नैनीताल सीट से फिलहाल दस उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार भी अभी तक नहीं आए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता गंगा प्रसाद कहते हैं कि शायद पहली बार ऐसा हुआ हो जब चुनाव इतने करीब हों और अभी तक उम्मीदवार नैनीताल से नदारद हो।

उनका कहना है कि नैनीताल के मतदाता हमेशा से जागरूक रहे हैं और बढा चढा का मतदान करते हैं।

इस संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार भगत सिंह कोश्यारी से संबंधित प्रचार सामग्री नहीं दिखती, लेकिन नैनीता आने वाले रास्तों में कहीं कहीं उनके पोस्टर जरूर दिखते हैं।


भाजपा नेता संतोष शाह का कहना है कि हाल ही कोश्यारी नैनीताल आए थे। वह भी मानते हैं कि यहां चुनाव ठंडा है; ऐसा सिर्फ भाजपा में नहीं बल्कि सभी दलों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed