फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nagar Nigam Dehradun There will be change in mayor reservation 33 percent reservation for women Also

Dehradun Nagar Nigam: मेयर के आरक्षण में होगा बदलाव, ओबीसी के साथ ही महिलाओं के लिए भी 33 % सीटें आरक्षित

Tue, 07 May 2024 07:42 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 07 May 2024 07:42 AM IST
सार

नगर निगम देहरादून में पिछले तीन चुनाव से सीट अनारक्षित रही है। हल्द्वानी में भी अनारक्षित सीट चल रही है। लिहाजा, यहां बदलाव के आसार हैं।

विज्ञापन
Nagar Nigam Dehradun There will be change in mayor reservation    33 percent reservation for women Also
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य के नगर निगमों में इस बार मेयर पद के आरक्षण में बदलाव होगा। कहीं महिला सीट पुरुषों के पास जाएगी, तो कहीं पुरुष सीट इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। सूबे में पहली बार 30 प्रतिशत तक ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद 33 प्रतिशत सीटें रोस्टरवार महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

विज्ञापन


2018 में सात नगर निगमों का चुनाव हुआ था। इनमें से देहरादून और हल्द्वानी नगर निगम में मेयर का पद अनारक्षित था। ऋषिकेश, हरिद्वार व कोटद्वार नगर निगम में मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। काशीपुर में ओबीसी और रुद्रपुर में अनुसूचित जाति के लिए मेयर का पद आरक्षित था।

विज्ञापन

इस बार नगर निगम देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, श्रीनगर, रुद्रपुर, हल्द्वानी का चुनाव होने जा रहा है। नगर निगम देहरादून में पिछले तीन चुनाव से सीट अनारक्षित रही है। हल्द्वानी में भी अनारक्षित सीट चल रही है। लिहाजा, यहां बदलाव के आसार हैं। राज्य के निकायों में पहले ओबीसी का आरक्षण लागू होगा। 14 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत तक आरक्षण की सिफारिश को लागू करने के लिए सरकार को एक्ट में संशोधन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौ नगर निगमों में ओबीसी के लिए दो सीटों का प्रस्ताव

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने सरकार को जो रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें नौ नगर निगमों में कुल 21,50,227 की आबादी बताई गई है। इनमें से अनुसूचित जाति की 2,69,364 आबादी के हिसाब से एससी की एक सीट 3,88,135 आबादी के हिसाब से ओबीसी की दो सीटें और 14,80,532 आबादी के हिसाब से जनरल की छह मेयर सीटें रखने की सिफारिश की गई है। इन सभी नौ सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भी लागू होगा, जिसके तहत इस बार दो या तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में जंगल की आग बेकाबू: 930 घटनाओं में पांच की मौत, मोर्चे पर NDRF को भी उतारा, ये है सरकार की तैयारी

हम निकाय चुनाव से जुड़ीं अपनी सभी प्रक्रियाएं विभागीय स्तर पर पूरी कर रहे हैं। तैयारी पूरी होने के बाद चुनाव की ओर बढ़ेंगे। समय से चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। -प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री, शहरी विकास एवं आवास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed