फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nagaland CM reached Mussoorie school

नागालैंड के सीएम पहुंचे मसूरी के स्कूल, अपने राज्य के छात्रों से पूछी ये बात

Mon, 14 Oct 2019 03:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Oct 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Nagaland CM reached Mussoorie school
नेफियू रियो - फोटो : PTI

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो सोमवार मसूरी के वुड स्टॉक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे अपने राज्य के बच्चों से बातचीत कर कुछ बातें पूछी। वह आज देर शाम दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और नागालैंड के विकास के साथ कई अहम मुद्दों पर वार्ता करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वह सोमवार सुबह हैलीकॉप्टर से मसूरी के पोलो ग्राउंड पहुंचे। जहां से वह भारी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से मसूरी के वुड स्टॉक स्कूल गए। यहां उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे नागालैंड के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्कूल द्वारा दी जा रही शिक्षा और खानपान के बारे में पूछा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल का निरिक्षण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को देर शाम वह देहरादून में आयोजित 'विरासत' कार्यक्रम में गए थे। जहां सूफी और सांस्कृतिक कार्यक्रम काफी अच्छे थे। उत्तराखंड द्वारा अपनी संस्कृति को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तराखंड और नागालैंड अपनी संस्कृति का अदान-प्रदान करें, जिसे लेकर उन्होंने नागलैंड में 10 दिनों तक दिसंबर में आयोजित होने वाले 'हॉर्नबिल महोत्सव' में उत्तराखंड के कलाकारों और संगीतकारों को आमंत्रित किया है। 

कहा कि मसूरी काफी खूबसूरत शहर है और मसूरी जैसे कई हिल स्टेशन नागालैंड में भी हैं। नागालैंड नार्थ ईस्ट का कठीन क्षेत्र है। यहां के लोगों को शांति चाहिए, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। वह प्रदेश के लोगों के साथ लगातार नागाओं की समस्याओं के निराकरण के लिये काम कर रहे हैं।

 

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा नागालैंड के विकास के लिये कई योजनाओं को स्वीकृत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed