फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NA

Dehradun News: इंटरनेट पर देखा बैंक का नंबर तो फंस गए साइबर ठगों के जाल में

Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
NA
एक व्यक्ति इंटरनेट पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजने के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंस गया। ठगों ने उनके खाते से 57 हजार रुपये निकाल लिए। प्रमोद वोहरा निवासी नेहरू कॉलोनी ने मामले में शिकायत की है। वोहरा का खाता पंजाब नेशनल बैक की आढ़त बाजार शाखा में है। उन्हें काफी दिनों से रजिस्टर्ड नंबर पर खाते में होने वाली ट्रांजेक्शन का मैसेज नहीं आ रहा था। इस पर उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर नंबर को फोन करना चाहा। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर बैंक का नंबर खोजा। नंबर मिला तो उन्होंने फोन किया। फोन उठाने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया। उसने वोहरा से उनके खाते की डिटेल और ओटीपी आदि जानकर 57 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed