फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NA

Dehradun News: कोरोनाकाल के बाद वाहन बाजार ने भरा फर्राटा

Tue, 10 Jan 2023 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
NA
प्रतीकात्मक
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

देहरादून। कोरोनाकाल के बाद लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर आई तो वाहन बाजार भी फर्राटा भरने लगा है। परिवहन विभाग के देहरादून संभाग में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के पंजीकरण में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में जहां 39,235 वाहनों का पंजीकरण हुआ तो वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 57,780 पहुंच गई। आरटीओ के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में वर्ष 2022 में वाहनों के पंजीकरण में 47 फीसदी की अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई।
आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद वाहनों की खरीद में तेजी आई है। निजी वाहनों के साथ ही व्यावसायिक वाहनों की खरीद में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में 26,173 दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ। 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 38,019 पहुंच गया। इसी तरह वर्ष 2021 में 11,278 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण कराया गया। 2022 में यह संख्या बढ़कर 14,439 पहुंच गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में कुल 1,784 व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण कराया गया। 2022 में यह संख्या 5,312 पहुंच गई। यह काफी बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन

--
परिवहन विभाग की लक्ष्य से अधिक आमदनी
आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी के मुताबिक, वाहनों की खरीद बढ़ने से परिवहन विभाग की आय में भी इजाफा हुआ। देहरादून संभाग में एक अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 260 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित था। लेकिन, इसके सापेक्ष 273 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed