{"_id":"ddc92b9ca0fba63bd0f900cc62fbbbc5","slug":"n-ravishankar-again-goes-to-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव फिर चले दिल्ली, नए की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव फिर चले दिल्ली, नए की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Mar 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से उत्तराखंड आकर मुख्य सचिव बने एन रविशंकर फिर दिल्ली का रुख कर रहे हैं। इसी के साथ प्रदेश सरकार ने नए मुख्य सचिव की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविशंकर नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन बनकर दिल्ली जा रहे हैँ। उल्लेखनीय है कि एन रविशंकर इसी साल 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे थे।
विज्ञापन
राकेश शर्मा को मिल सकता है मौका
उनके जाने की खबर से एक बार फिर सरकार ने नए मु्ख्य सचिव की खोजने की जरूरत आन पड़ी है। उम्मीद है कि रविशंकर की वरिष्ठता के चलते मुख्य सचिव न बन पाए अपर मु्ख्य सचिव राकेश शर्मा को इस बार मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
अक्टूबर में संभाला था कार्यभार
गौरतलब है अक्टूबर 2014 में केंद्र सरकार में डेपुटेशन पूरा कर लौटे उत्तराखंड कैडर के नागराजन रविशंकर को उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया था। 1980 बैच के आईएएस एन रविशंकर राज्य के 11वें मुख्य सचिव बने थे। उनका कार्यकाल मात्र आठ महीने का ही था।