फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Sunil Murder Case: polygraph test of all 12 suspects done

Mussoorie Sunil Murder Case: सभी 12 संदिग्धों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, 15 दिन बाद आएगी रिपोर्ट

Thu, 15 Dec 2022 12:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Dec 2022 12:33 AM IST
सार

बीती 25 फरवरी को सुनील का शव हाथी पांव मसूरी के जंगल में पड़ा मिला था। शुरुआत में मसूरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की, लेकिन पांच महीनों तक मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन
Mussoorie Sunil Murder Case: polygraph test of all 12 suspects done
पॉलीग्राफ टेस्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मसूरी के सुनील हत्याकांड के सभी 12 संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट हो गया है। विशेषज्ञों ने 15 दिनों के बाद रिपोर्ट देने की बात कही है। इसके बाद यह रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी। बता दें कि बीती 25 फरवरी को सुनील का शव हाथी पांव मसूरी के जंगल में पड़ा मिला था।

विज्ञापन


शुरुआत में मसूरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की, लेकिन पांच महीनों तक मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद इस जांच को एसटीएफ के हवाले कर दिया गया। एसटीएफ ने शुरुआती पड़ताल के बाद 12 संदिग्धों को चिह्नित किया। इनसे हत्याकांड का राज उगलवाने के लिए एसटीएफ ने कोर्ट से नार्को टेस्ट की अनुमति मांगी थी। हालांकि, कोर्ट ने पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति दी। 
विज्ञापन


Uttarakhand: उद्योगों और लाखों कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने दी राहत, पीसीबी के आदेश पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट करने के लिए सोमवार को दिल्ली से पांच सदस्यीय टीम देहरादून पहुंची थी। इन्होंने मंगलवार से टेस्ट प्रक्रिया को शुरू किया। पहले दिन तीन संदिग्धों के टेस्ट किए गए। एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को बाकी नौ लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 15 दिनों के बाद रिपोर्ट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed