फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie part of National Highway near Kempty has sunk in two places debris lying on road

Mussoorie: बारिश के बाद कैंपटी के पास नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा दो जगह धंसा, सड़क पर पड़ीं दरारें

Mon, 17 Jul 2023 06:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jul 2023 06:29 PM IST
सार

कैंपटी पेट्रोल पंप के पास करीब 30 मीटर और कैंपटी रोड स्थित संतुरा देवी मंदिर के पास हाईवे का 20 मीटर धंस गया।

विज्ञापन
Mussoorie part of National Highway near Kempty has sunk in two places debris lying on road
मसूरी में नेशनल हाईवे का हिस्सा धंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्यूणी-चकराता-मसूरी- बाटाघाट- मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 ए कैंपटी के पास दो जगह से टूटकर गिर गया। हाईवे धंसने से रास्ता संकरा हो गया है। साथ ही कई जगह पर दरारें भी पड़ीं हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र एनएच की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंपटी पेट्रोल पंप के पास करीब 30 मीटर और कैंपटी रोड स्थित संतुरा देवी मंदिर के पास हाईवे का 20 मीटर हिस्सा धंस गया। कैंपटी के सिया गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि एनएच पर बने अधिकांश कलवर्ट बंद हैं, जिससे बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। एनएच पर कई जगह मोटी दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: अलर्ट के बीच देहरादून में हुई बारिश, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, यात्री फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने पर एनएच को और नुकसान हो सकता है, जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा मसूरी, कैंपटी मार्ग से प्रभावित हो सकती है। एनएच 707 ए के एई अनिल कुमार बिष्ट ने बताया कि बारिश के कारण दो जगह से हाईावे क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन मौके पर सड़क के बाहर की तरफ सुरक्षा की दृष्टि से पत्थर लगा दिए गए। बताया कि राजमार्ग पर दरारें पूर्व में आ गई थीं, लेकिन बारिश के कारण बड़ा पुश्ता गिर गया। इसे जल्द ही ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed