{"_id":"696a7a98431e26ef0206fc4b","slug":"mussoorie-news-fire-broke-out-in-room-of-house-near-the-civil-hospital-man-from-delhi-was-burned-alive-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग, दिल्ली निवासी एक व्यक्ति जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग, दिल्ली निवासी एक व्यक्ति जिंदा जला
Fri, 16 Jan 2026 11:23 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:23 PM IST
सार
दिल्ली निवासी एक युवक मसूरी में किराए पर रहता था। आज वह कमरे के अंदर हीटर के पास जली अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
सिविल अस्पताल मसूरी के पास स्थित संजीव गोयल के मकान के एक कमरे में शुक्रवार शाम को आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। सूचना पर पुलिस टीम जब तक पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक मृतक के शरीर का बड़ा हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शाम के समय सिविल अस्पताल के पास एक घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर तत्काल पुलिस बल एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में गौरव टुटेजा (47) निवासी एफ-62, ब्लॉक-एफ, कालकाजी दक्षिण दिल्ली किराये पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे गौरव टुटेजा को आस-पड़ोस के लोगों ने बाजार से रूम हीटर लेकर आते देखा था।
विज्ञापन
Mussoorie: बाला हिसार क्षेत्र में बनीं मजारों का बजरंग दल ने किया विरोध, वन विभाग का स्कूल प्रबंधन को नोटिस
विज्ञापन
शाम के समय कमरे से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मकान स्वामी को सूचित किया गया। कमरे को खोलकर देखा गया तो कमरे हीटर जल रहा था और आग लगी हुई थी। बिस्तर व अन्य घरेलू सामान जला हुआ पाया गया। पुलिस एवं फायर सर्विस टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। कमरे के अंदर गौरव हीटर के पास जली अवस्था में पड़ा हुआ था। गौरव की मृत्यु हो चुकी थी। शव को सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।