फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie: Knife to tourist over money transaction, accused arrested

मसूरी: पैसों के लेन-देन को लेकर पर्यटक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 11:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 04 Jan 2022 11:17 PM IST
सार

घायल अशमन सिंह जीत ने फोन पर बताया कि परिवार के साथ घुमने आए थे। कुलड़ी के चाय सुट्टा बार में काम करने वाले युवक ने पहले महिलाओं के साथ बदत्तमीजी की। उसके बाद उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Mussoorie: Knife to tourist over money transaction, accused arrested
अस्पताल में इलाज कराता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कुलड़ी में पैंसों के लेन-देन को लेकर चाय सुट्टा बार में एक पर्यटक के साथ मारपीट की घटना हो गई। इस दौरान चाय की दुकान में काम करने वाले एक युवक ने देहरादून से मसूरी घुमने आए एक पर्यटक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


घायल पर्यटक को परिजनों ने शहर के उप जिलाचिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायल पर्यटक की कमर पर पांच टांके लगे हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

ठीक है घायल की हालत

शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि कुलड़ी में चाय की दुकान पर पर्यटक और चाय सूट्टा बार में काम करने वाले युवक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पर्यटक के कमर पर गहरी चोट आई है। घायल पर्यटक को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां उसकी हालत ठीक है। आरोपी युवक चाय की दूकान पर काम करता है।

कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक राहुल देहरादून के चुक्खू मौहल्ला का रहने वाला है और कुलड़ी में चाय की दुकान पर काम करता है। उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया है। पीड़ित व्यक्ति की लिखित तहरीर के बाद आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उप जिलाचिकित्सालय लंढौर के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि अशमन जीत अरोड़ा ओल्ड सर्वे रोड देहरादून का रहने वाला है। उसकी कमर में बाईं तरफ किसी धारदार हथियार से चोट लगी थी।

आरोपी पर महिलाओं से बदतमीजी का आरोप

घायल अशमन सिंह जीत ने फोन पर बताया कि परिवार के साथ घुमने आए थे। कुलड़ी के चाय सुट्टा बार में काम करने वाले युवक ने पहले महिलाओं के साथ बदतमीजी की। उसके बाद उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed