फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie-Doon road jammed due to influx of tourists

Dehradun News: सैलानियों का ऐसा उमड़ा सैलाब कि जाम हो गया दून-मसूरी मार्ग

Mon, 02 Jan 2023 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie-Doon road jammed due to influx of tourists
पर्यटकों के स्वागत में पास पुलिस का ट्रैफिक प्लान विदाई के दौरान फेल हो गया। रविवार को नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे पर्यटकों की भीड़ के कारण दून-मसूरी मार्ग जाम हो गया। कोल्हूखेत और पानीवाला बैंड के पास करीब चार घंटे तक लोग वाहनों में ही फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतार से स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी से बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी और धनोल्टी पहुंचे। इधर, रविवार की छुट्टी के चलते दून के लोगों ने भी परिवार के साथ मसूरी-धनोल्टी का रुख किया। मसूरी, कैंपटी और आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर कर दोपहर बाद लोगों ने लौटना शुरू किया। इससे मसूरी-दून मार्ग पर कई किमी तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

कोल्हूखेत और पानीवाला बैंड के पास करीब चार घंटे तक पर्यटक जाम में फंसे रहे। मसूरी घूमने गए आसपास के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। इसके बाद भी पर्यटकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। क्यारकुली गांव निवासी आनंद रावत ने बताया कि दून जाने के लिए वह शाम छह बजे निकले थे और रात नौ बजे के बाद भी नहीं पहुंच पाए। वहीं, मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि कोल्हूखेत और बार्लोगंज चौकी से पुलिस भेज जाम खोलने का प्रयास किया। एकाएक वाहनों के दबाव बढ़ने के कारण जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटकाली मंदिर के पास लगी वाहनों की दो किमी लंबी कतार
नए साल पर बड़ी संख्या में सहारनपुर की ओर से पर्यटकों के आने से आशारोड़ी में दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई। दोपहर में करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। नए साल पर दून से डाटकाली मंदिर पूजा के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे टनल के पास परेशानी और बढ़ गई।
शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। जहां ी जाम लगा, वहां पुलिसकर्मियों को भेजकर खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed