फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Dehradun Development Authority has started the

Dehradun News: बेसमेंट में कारोबार पर कसा शिकंजा, राज प्लाजा को नोटिस से व्यापारी गर्म

Sun, 11 Aug 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie Dehradun Development Authority has started the
Iएमडीडीए ने बेसमेंट में पार्किंग नहीं करने पर राज प्लाजा को कार्रवाई की चेतावनी दीI
विज्ञापन




बेसमेंट में कोचिंग चलाने वालों पर प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने बेसमेंट में कारोबार करने वालों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई के बीच दून का सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक बाजार राज प्लाजा भी निशाने पर है। एमडीडीए ने राज प्लाजा को नोटिस भेजा है। कहा गया कि राज प्लाजा में पार्किंग की जगह का प्रयोग कर लोअर ग्राउंड फ्लोर में अवैध स्टोर-दुकानों का निर्माण किया है। इससे पार्किंग की समस्या हो रही है। एमडीडीए ने पार्किंग नहीं होने पर राज प्लाजा को कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस मिलने पर व्यापारियों में हड़कंप मचा है। व्यापारियों ने राजपुर विधायक खजान दास एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से हस्तक्षेप की मांग की है।



गौरतलब हो कि देहरादून में बेसमेंट में कोचिंग चलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एमडीडीए ने 20 से अधिक ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जो बेसमेंट में कोचिंग या दफ्तर-दुकान चला रहे हैं। राज प्लाजा कॉम्प्लेक्स के संचालकों को भी नोटिस थमाया गया है। इसे लेकर व्यापारियों में अफरातफरी मची है। राज प्लाजा शॉप कीपर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक नारंग ने एमडीडीए के नोटिस पर आपत्ति जताई है। प्रेस वार्ता कर कहा कि एमडीडीए ने पहले भी नोटिस दिया था। जिसमें कहा गया था कि राज प्लाजा के बेसमेंट पार्किंग के स्वीकृत मानचित्र में दुकानों का अवैध निर्माण किया गया है। इस प्रकरण का निस्तारण हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब फिर एमडीडीए ने नोटिस देकर लोअर ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर-दुकानों के अवैध निर्माण की बात की है। राज प्लाजा शॉप कीपर वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार परिसर में द्वितीय फ्लोर की ग्राहकों का आवागमन न के बराबर है। मुख्य कारोबार केवल ग्राउंड एवं प्रथम तल पर ही है। ऊपर की कई दुकानें खाली हैं। यह केवल ऑफिस के उपयोग में लाई जा रही हैं। लोअर ग्राउंड पर व्यापार न के बराबर है और लोअर ग्राउंड फ्लोर पर केवल छोटे व्यापारी अपना व्यवसाय कर रहे हैं। इसमें स्टोर-दुकान का प्रयोग भंडारण तथा ऑफिस के लिए किया जा रहा है। इसलिए नोटिस देकर लोअर ग्राउंड फ्लोर में चलने वाली दुकानों पर कार्रवाई करना नाजायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन








Iएमडीडीए के नोटिस में तर्कI



एमडीडीए ने नोटिस देकर कहा कि पार्किंग की जगह में ही राज प्लाजा में लोअर ग्राउंड फ्लोर बना दिया गया है। यह अवैध है। जबकि व्यापारियों का कहना है कि यह नक्शा दशकों पहले पास कराया गया था, तभी यह बिल्डिंग बनी। अब एमडीडीए की आपत्ति नाजायज है।







Iशहरी विकास मंत्री तक पहुंचा मामलाI



राज प्लाजा शहर का सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक बाजार है। शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता अमरजीत सिंह के अनुसार राजपुर विधायक खजान दास व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया है। शहरी विकास मंत्री ने एमडीडीए के अधिकारी से चर्चा कर राज प्लाजा कांप्लेक्स की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। राजपुर विधायक खजान दास ने 13 अगस्त को एमडीडीए के अधिकारियों के साथ राज प्लाजा परिसर में पहुंचकर मौका मुआयना कर स्थायी निस्तारण का आश्वासन दिया है।




I
I

I
I

Iकिसी कॉम्प्लेक्स विशेष पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बेसमेंट में कारोबार करने वाले सभी कॉम्प्लेक्स एवं प्लाजा चिह्नित किए जा रहे हैं। नियमों का पालन कराने के लिए कहा जा रहा है। राज प्लाजा में बेसमेंट की पूरी जगह का प्रयोग पार्किंग के लिए करने को कहा गया है। - बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष एमडीडीएI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed