{"_id":"c85590dc06297265fe08d2ae35c97b0b","slug":"muslims-give-a-chance-to-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एक मौका मोदी को भी दें मुसलमान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एक मौका मोदी को भी दें मुसलमान'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Oct 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देश के मुसलमानों से अपील की है कि वे एक मौका नरेंद्र मोदी को भी दें।
विज्ञापन
मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शकील अहमद ने यहां एक होटल में पत्रकारों को बताया कि अपने को सेक्युलर कहने वाले राजनीतिक दलों ने मुस्लिमों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया है।
समाज को तोड़ने का काम
मंच के राष्ट्रीय संयोजक अफजाल ने कहा कि कांग्रेसी वोट बैंक के चक्कर में समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। आतंकवाद के नाम पर विभिन्न समुदायों को बदनाम किया जाता है।
विज्ञापन
अजीमुल्लाह खान एजूकेशन ट्रस्ट
कुछ सिरफिरे लोगों ने बंदूक उठाई तो उनके नाम पर पूरे समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगा दिया गया, जैसे सिख और मुस्लिम समुदाय को आतंकवाद के नाम पर घसीटा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पर सवा सौ करोड़ लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी, उनमें मुसलमान भी हैं। अफजाल ने बताया कि मंच शहीद अजीमुल्लाह खान एजुकेशन ट्रस्ट बना रहा है। इसके तहत गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का इंतजाम किया जाएगा।