फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Muslims against for narendra modi photo display in madarsa

मदरसों में पीएम मोदी की तस्वीर लगाने के विरोध में उतरे मुस्लिम विद्वान, जानिए क्या बोले

Mon, 08 Jan 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 08 Jan 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Muslims against for narendra modi photo display in madarsa

मदरसों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने के सरकार के फैसले का मुस्लिम विद्वानों ने विरोध किया है। इनका मानना है कि उनका मजहब किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर मदरसे में लगाने की इजाजत नहीं देता। सरकार का यह फैसला शरीयत के उसूलों के खिलाफ है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकारी मदद पाने वाले मदरसों में प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने का आदेश पारित किया गया था। मुस्लिम संप्रदाय के विद्वानों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
विज्ञापन


लंढौरा स्थित मदरसे के प्रबंधक और जमियत-उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने इस तरह के फरमान को गैर वाजिब बताया। कहा कि शरीयत इस तरह की इजाजत नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए आगे क्या बोले

Muslims against for narendra modi photo display in madarsa

लिहाजा मदरसों में तस्वीर लगाए जाने का सवाल नहीं उठता। उन्होंने कहा कि इस्लाम में किसी भी जीवित व्यक्ति की तस्वीर लगाने का प्रावधान नहीं है। मुस्तफाबाद स्थित मदरसा जामिया हुसैनिया के प्रबंधक मौलवी हारून का कहना है कि मदरसों में आज तक किसी की फोटो नहीं लगाई गई।

ऐसे में सरकार को इस तरह की बाध्यता लागू नहीं की जानी चाहिए। यह आदेश उनके मजहब के खिलाफ होगा। लाठरदेवा गांव स्थित मदरसे के मुफ्ती मोहम्मद जफरुद्दीन कासमी का कहना है कि प्रधानमंत्री हमारे वजीरे आला हैं।

नेक बंदे हैं, लेकिन मदरसों में तस्वीर लगाने की बाध्यता ठीक नहीं है। इस व्यवस्था को जबरन नहीं थोपा जाना चाहिए। मोहम्मद कारी शमीम का भी कहना है कि मदरसों में कोई तस्वीर कभी लगाई नहीं गई है। ऐसे में वे मुस्लिम विद्वानों के सामने इस मुद्दे को रखने के पक्ष में हैं। वे जो तय करेंगे उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed