फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Muslim women have been worshiped

इस दिन मुस्लिम महिलाएं भी करती हैं पूजा

Sun, 20 Oct 2013 11:29 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Oct 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
Muslim women have been worshiped

पति की लंबी उम्र की कामना हर महिला करती है। इसके लिए हिंदू रीति-रिवाज में कई तरह के व्रत-उपवास दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुस्लिम समाज की महिलाओं ने व्रत को अपनाया
22 अक्तूबर को पड़ने वाला करवा-चौथ का व्रत भी इनमें से एक है। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से पति को दीर्घायु मिलती है। अब मुस्लिम समाज की कई महिलाओं ने भी इस व्रत को अपनाया है।

पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM
विज्ञापन


उनका मानना है कि धर्म कोई भी हो, सब अच्छी बात ही सिखाते हैं। पति की दीर्घायु के लिए होने वाले इस व्रत के बारे में क्या सोचती हैं महिलाएं, जानते हैं उन्हीं की जुबानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों के घर जाकर पूजा करती हूं
डालनवाला में रहने वाली इमराना छह सालों से करवा चौथ का व्रत रख रही है, हालांकि उसकी शादी को 20 साल हो चुके हैं।

पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'

इमराना ने बताया कि सहेलियों को देखकर और करवाचौथ के विषय में जानकर मैंने भी व्रत रखने का निर्णय लिया। पति के सामने इच्छा जताई तो उन्होंने भी हामी भर दी। अपने घर में पूजा तो नहीं कर पाती हूं, लेकिन पड़ोसियों के घर जाकर कथा सुनती हूं, वहीं पूजा करती हूं।

23 सालों से कर रहीं यह व्रत
सेवक आश्रम रोड पर रहने वाली आशिमा सरीन 23 सालों से यह व्रत कर रही है। आशिमा ने बताया कि वह शादी से पहले जरूर मुस्लिम थी लेकिन अब पंजाबी परिवार में आ गई हैं तो पूरे रीति-रिवाज से व्रत करती है। उसने बताया कि मेरे मायके वाले भी इससे खुश होते हैं।


मायके वालों ने भी व्रत में पूरा सहयोग किया
मालसी रोड पर रहने वाली कैशर शेख अब कैशर सिंह हो चुकी है। कैशर ने बताया कि कई बार ऐसे मौके आए जब व्रत के समय मैं मायके में थी। ऐसे में मेरे मायके वालों ने भी व्रत में पूरा सहयोग किया। व्रत-पूजन की सभी सामग्री वही लेकर आए। शुरुआत में गल्तियां हुई थी, हालांकि धीरे-धीरे सास ने मुझे सब सिखा दिया और अब कोई परेशानी नहीं होती।

ब्यूटी-पार्लर के ऑफर
करवा-चौथ के मौके पर ब्यूटी-पार्लर ने भी कई ऑफर निकाले हुए हैं। फेशियल के साथ ब्लीच फ्री हो रही है। पैकेज में फेशियल, वेक्स, पेडीक्यूर, बैक ब्लीच सब दिया गया है।

त्यागी रोड स्थित रीयल ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन राखी मलिक ने बताया कि जो महिला सालभर फेशियल नहीं करवाती। करवा-चौथ के समय पर वह भी पार्लर आती है। इस समय दिया गया डिस्काउंट ऑफर दीपावली तक भी जारी रहेगा। मेहंदी के लिए भी महिलाओं ने अभी से बुकिंग करा ली है। वहीं साड़ियों पर भी ऑफर चल रहे हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed