फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Muslim women got representation for the first time in Uttarakhand Haj Committee read All Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व, इन्हें बनाया गया सदस्य

Wed, 14 May 2025 01:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 May 2025 01:16 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली बार मुस्लिम महिलाओं को हज कमेटी में प्रतिनिधित्व मिलने पर सीएम धामी ने खुशी जताई। कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे कमेटी के समक्ष रख सकें।

विज्ञापन
Muslim women got representation for the first time in Uttarakhand Haj Committee read All Updates in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है। ताकि हज यात्रा से जुड़ी नीतियों और समस्याओं पर मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, कोटद्वार नगर निगम की पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को हज कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन


इन महिलाओं की नियुक्ति महिला सशक्तीकरण के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रा पर जाने वाली मुस्लिम महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राज्य बनने के बाद पहली बार उन्हें हज कमेटी में प्रतिनिधित्व देकर हमने यह सुनिश्चित किया है कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे कमेटी के समक्ष रख सकें।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra:  भारत-पाक तनाव से बना भ्रम, थमा यात्रा का चरम; दुश्वारियों का भी रहा असर, अगला पखवाड़ा अहम
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करते हुए सायरा बानो को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। हज कमेटी में लक्सर के विधायक मुहम्मद शहजाद को भी प्रतिनिधित्व मिला है। इनके अलावा जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन और हाजी फईम खान को भी सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed