उत्तराखंड: हिंदुओं से ढाई गुना तेजी से बढ़ी मुस्लिम आबादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जारी धर्म के अनुसार जनगणना के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश में मुस्लिम समुदाय की दशकीय वृद्धि दर हिंदुओं की तुलना में करीब ढाई गुनी है। दशकीय वृद्धि दर के हिसाब से 2001 की तुलना में प्रदेश में सबसे तेजी से ईसाई समुदाय बढ़ा है।
हालांकि कुल आबादी के हिसाब से प्रदेश में इस समय कुल 13.9 प्रतिशत ही मुस्लिम आबादी है। 2001 में यह आबादी कुल जनसंख्या का 11.9 प्रतिशत थी।
पिछले दस साल में प्रदेश में धर्म विशेष की जनसंख्या में तुलनात्मक रूप से बहुत अधिक बदलाव नहीं हुआ है। बहुसंख्यक अब भी प्रदेश में हिंदू ही हैं। 2001 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश में मुस्लिम जनसंख्या का सबसे बड़ा जिला हरिद्वार था। 2011 की जनगणना में भी हरिद्वार में ही सबसे अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग रह रहे हैं।
मुस्लिम आबादी के हिसाब से देहरादून तीसरा बड़ा जिला
मुस्लिम समुदाय की आबादी के हिसाब से प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला ऊधमसिंहनगर था। 2011 में भी यही दूसरा बड़ा जिला बनकर उभरा है। मुस्लिम आबादी के हिसाब से प्रदेश में देहरादून तीसरा बड़ा जिला है।
प्रदेश में मुस्लिम समुदाय की दशकीय वृद्धि दर करीब 39 प्रतिशत है। वहीं हिंदुओं की यह दर करीब 16 प्रतिशत ही है। इस हिसाब से प्रदेश में मुस्लिम आबादी हिंदुओं की तुलना में ढाई गुना अधिक रफ्तार से बढ़ रही है। दशकीय वृद्धि दर के हिसाब से प्रदेश में सबसे अधिक तेजी से ईसाई समुदाय बढ़ रहा है। इनकी दशकीय वृद्धि दर करीब 40 प्रतिशत है।
ये हैं आंकड़ें
जिला --------------- हिंदू ------------ मुस्लिम
उत्तरकाशी ----------- 324859 ------- 3554
चमोली ------------- 385818 ------- 4395
रुद्रप्रयाग ----------- 240170 -------- 1486
टिहरी -------------- 609835 ------- 7374
देहरादून ------------ 1424916 ------ 202057
पौड़ी --------------- 66050 --------- 22931
पिथौरागढ़ ---------- 475105 -------- 6015
बागेश्वर ------------ 257509 -------- 1440
अल्मोड़ा ----------- 611250 --------- 7752
चंपावत ------------ 249563 -------- 8693
नैनीताल ---------- 809717 --------- 120742
उधमसिंहनगर ----- 1104452 -------- 372267
हरिद्वार ----------- 1214935 -------- 648119