फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Muslim organization Filed complaint against BJP MLA Rajkumar Thukral

भाजपा विधायक ठुकराल के खिलाफ मुस्लिम संगठन ने दी तहरीर, अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप

Wed, 16 Oct 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Oct 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Muslim organization Filed complaint against BJP MLA Rajkumar Thukral
- फोटो : फाइल फोटो

देहरादून में मुस्लिम सेवा संगठन ने संप्रदाय विशेष पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में आने वाले तथ्यों के आधार कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल वायरल वीडियो को लेकर निशाने पर हैं। हालांकि ठुकराल पहले ही वीडियो में छेड़छाड़ की बात कहकर अपना पक्ष रख चुके हैं।

विज्ञापन

 

मंगलवार को मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी निवासी धामावाला अपने साथियों के साथ शहर कोतवाली पहुंचे। उन्हाेंने एसएसआई जितेन्द्र चौहान को विधायक ठुकराल के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। कुरैशी का आरोप है कि विधायक का बयान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धर्म विशेष की महिलाओं को अपमानित करने वाला है। एसएसआई चौहान ने तहरीर लेकर संगठन के पदाधिकारियों को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोई आजाद है और उसे अपनी बात कहने का अधिकार है। तहरीर की मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसमें कोई मामला बनता ही नहीं है, क्याेंकि वीडियो पुराना है और उसमें छेड़छाड़ की गई है।  
-राजकुमार ठकराल, भाजपा विधायक, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed