फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Music teacher raped a minor student

Dehradun News: संगीत शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

Sun, 06 Jul 2025 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Music teacher raped a minor student
प्रेमनगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से उसके संगीत के शिक्षक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार रात प्रेमनगर के रहने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक 12 वर्षीय छात्रा एक शिक्षक से संगीत की शिक्षा लेने जाती थी। घरवालों ने उसका एडमिशन अप्रैल महीने में कराया था। वह यहां पर 31 मई तक पढ़ने गई। इसके बाद जून की छुट्टियां शुरू हो गईं। गत एक जुलाई को परिजनों ने बेटी को फिर से शिक्षक के पास जाने को कहा तो वह नहीं गई। अगले दिन भी वह कोई बहाना बनाकर घर पर ही रुक गई। इस पर उसकी मां ने पूछा तो वह रोने लगी। बच्ची ने मां को बताया कि संगीत शिक्षक उसके साथ कई बार छेड़खानी कर चुका है। विरोध करती थी तो धमकाता था। एक दिन उसने दुष्कर्म भी किया। इस बात को बच्ची की मां ने उसके पिता से बताया तो गत तीन जुलाई को प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात को दरू चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed