फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder on girl molestation in dehradun

दोस्तों संग पार्टी करने गया था समर्थ लेकिन घर लौटी लाश

Sun, 02 Jul 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Jul 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
murder on girl molestation in dehradun
कत्ल

समर्थ दोस्तों संग पार्टी करने गया था लेकिन उसके घर वालों को क्या पता था कि पार्टी से उसकी लाश वापस आएगी। शनिवार देर रात एक पार्टी में लड़की से छेड़छाड़ के मामले नवीन की हत्या कर दी गई। बताया गया कि मामले में तहरीर दी गई  है।

विज्ञापन


नवीन गोयल पुत्र श्री शिवकुमार गोयल निवासी जीएमएस रोड देहरादून द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया ‌गया कि  उनका पुत्र सार्थक जो एमईएस में ठेकेदारी का कार्य करता था।
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि एक जुलाई 2017 शनिवार की रात वह होटल पैसिफिक ब्लू में अपने दोस्तों की पार्टी में जाने की बात कह कर घर से गया था। रात में पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र सार्थक की होटल में कुछ अज्ञात लोगों के साथ मारपीट हो गई थी, जिसमें सार्थक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थ को उपचार के लिए 108 से दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के पिता नवीन गोयल की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 305/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली अरविंद कुमार द्वारा की जा रही है। अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

बहन से प्रेम संबंध से नाराज भाई बना हत्यारा

murder on girl molestation in dehradun
kidnap

वहीं बहन से प्रेम संबंध बनाने से नाराज एक नाबालिग ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर अपने दोस्त की जघन्य तरीके से हत्या कर दी।

पहचान मिटाने के इरादे से शव जलाने का प्रयास भी किया। हालांकि वारदात के छह दिन बाद शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुला।

उसकी निशानदेही पर युवक का अधजला शव प्रेमनगर में झाड़ियों से बरामद कर लिया। युवक 26 जून से लापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed