फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder mystery open by Grave soil in haldwani

कब्र में दफन लाश ने खुद खोला अपनी मौत का राज, आगे की कहानी होश उड़ा देगी

Fri, 09 Feb 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 09 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
 Murder mystery open by Grave soil in haldwani

मौत के बाद शव को कब्र में दफन भी कर दिया गया था। लेकिन कुछ तो था जो सबको परेशान कर रहा था, और फिर जो हुआ उससे पुलिस वाले भी हैरान रह गए। जिस बात को पुलिस झुठलाती रही उसका राज कब्र की मिट्टी ने खोल दिया।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर महिला का शव कब्र से निकाला गया। पोस्टमार्टम हुआ। कब्र की मिट्टी और विसरा जांच करने के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। डीएनए पिता से मैच हुआ। जहर की पुष्टि हुई तब जाकर पुलिस ने उसके पति को दहेज हत्या का दोषी पाया और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 मामला सात महीने पुराना है। सफदर का बगीचा निवासी इकबाल ने अपनी बेटी आफरीन का निकाह 2014 में बागजाला निवासी इमरान के साथ किया था। 25 जुलाई 2017 को आफरीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे हुई जहर की पुष्टि

 Murder mystery open by Grave soil in haldwani

पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे जहर देकर मार डाला और शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर इकबाल ने अदालत की शरण ली।

अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति इमरान और ससुराल पक्ष के कमरजहां, रईस, जिकरान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दफनाने के करीब एक महीने बाद शव को बरेली रोड स्थित कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।

मुकदमे के विवेचक सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल के निर्देश पर इस मामले में पुलिस ने डीएनए और कब्र की मिट्टी एवं विसरा की जांच करने के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। पुलिस का कहना है कि डीएनए माता-पिता से मैच होने पर पता चला कि कब्र से निकाली गई लाश आफरीन की है।

ऐसे हुई जहर की पुष्टि

 Murder mystery open by Grave soil in haldwani
इसके अलावा मिट्टी और उसके शरीर से निकले अवयव ने स्पष्ट किया कि मौत जहर से हुई थी। जबकि तब ससुरालियों का कहना था कि आफरीन की मौत सामान्य बीमारी के चलते हुई थी।

सीओ के निर्देश पर पुलिस ने पति इमरान को दहेज हत्या के आरोप में घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।   

ऐसे हुई जहर की पुष्टि
सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि आफरीन की मौत के बाद शव कब्र में दफन किया गया था। शव के पास की मिट्टी और कंकाल के ऊतक (टिश्यू) को जांच के लिए देहरादून प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट से पता चला कि शरीर के टिश्यू और उससे सटी मिट्टी में जहर घुल गया था। दोनों की रिपोर्ट से जहर की पुष्टि हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed