अवैध संबंध में रोड़ा बने पति तो प्रेमी संग मिलकर पत्नी रची खौफनाक वारदात की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति की पत्नी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गला घोटकर हत्या कर दी। सिडकुल पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पत्नी एवं उसका प्रेमी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। फरार युगल की धरपकड़ में पुलिस टीम जगह जगह छापे मार रही है।
रविवार देर शाम ढालूवाला मजबता निवासी रीना ने सिडकुल थाने में पहुंचकर अपने पति देवेंद्र उर्फ टीटू (40) पुत्र जागेंद्र सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति पेशे से लोडर चालक है और 25 जनवरी को देहरादून से किसी कंपनी का सामान लेकर बहादराबाद आया था। फिर वह अपने गांव ढालूवाला मजबता चला गया था।
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरू की
तब से उसका कुछ अता पता नहीं है। पुलिस ने रविवार की शाम गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरू की। पड़ताल शुरू होते ही संदेह के घेरे में आए मृतक के एक दोस्त रवि पुत्र सुरेश निवासी ढालूवाला मजबता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सोमवार को पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रवि ने हकीकत उगल दी। रवि ने पूछताछ में कबूला कि 25 जनवरी को उसने एवं उसके गांव के ही दोस्त प्रीता उर्फ मंजीत ने देवेंद्र को गांव में ही बुलाया था। यहां उन्होंने एक सुनसान स्थान पर बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद उसने एवं मंजीत ने मिलकर देवेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।
पुलिस ने गन्ने के खेत से शव बरामद किया
आरोपी की निशानदेही पर सिडकुल पुलिस ने गन्ने के खेत से शव बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि आरोपी मंजीत के देवेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी देवेंद्र को हो गई थी। वह पत्नी पर निगाह रखने लगा था, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई।
बताया कि फिलहाल देवेंद्र अपनी पत्नी रीना के साथ देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास रह रहा था। देवेंद्र की पत्नी एवं उसका प्रेमी मंजीत रविवार को गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद से ही फरार चल रहे हैं। आरोपी पत्नी एवं मंजीत की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।