{"_id":"6068bfc88ebc3ed8b949e320","slug":"municipality-will-take-possession-of-petrol-pump-land-mussoorie-news-drn375527984","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी भारत पेट्रोल पंप की एनओसी निरस्त होने के बाद पंप की जमीन को अपने कब्जे में लेगी पालिका अनुज गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी भारत पेट्रोल पंप की एनओसी निरस्त होने के बाद पंप की जमीन को अपने कब्जे में लेगी पालिका अनुज गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्रेग स्थित पेट्रोल पंप की एनओसी डीएम द्वारा निरस्त किए जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि यह पेट्रोल पंप नगर पालिका की भूमि की गलत तरीके से रजिस्ट्री कराकर स्थापित किया गया था।
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि जल्द ही पालिका प्रशासन इस जमीन को कब्जे में लेगा। पालिका प्रशासन ही इस पंप को संचालित करने का प्रयास करेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशासी अधिकारी पालिका आशुतोष सती ने बताया कि अभी इस बारे में उन्हें कोई आदेश नहीं मिले हैं। बताया कि किंग्रेग के पास पेट्रोल पंप के लिए जो एनओसी 2005 में दी गई थी, जिसे जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। आगे की कार्रवाई कानूनी सलाह के बाद की जाएगी।
वहीं पेट्रोल पंप संचालक सुनील कुमार गोयल ने कहा कि एनओसी निरस्त किए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। बताया कि यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
यह है आरोप
आरोप है कि सुनील कुमार गोयल और संजय कुमार गोयल ने किंग्रेग में नगर पालिका की जमीन पर कूटरचित विक्रय के आधार पर पेट्रोल पंप स्थापित किया था। जांच में यह नियम विरुद्ध पट्टा, किरायेदारी, कूटरचित विक्रय पत्र के आधार पर स्थापित किया जाना पाया गया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीएम ने पालिका की ओर से 2005 में पेट्रोल पंप के लिए जारी एनओसी को निरस्त कर दिया है।